HomeEntertainmentअनंत और राधिका की प्री वेडिंग में बेहद गॉर्जियस लगी Alia Bhatt,...

अनंत और राधिका की प्री वेडिंग में बेहद गॉर्जियस लगी Alia Bhatt, सामने आई राहा के मम्मी -पापा की तस्वीरें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें आलिया और रणवीर बहुत ही खूबसूरत लुक में नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ये तस्वीरें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन की है।

-

Alia Bhatt: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कुछ वक्त पहले ही अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की दूसरी प्री वेडिंग पार्टी हुई थी जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। दूसरे प्री वेडिंग में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी अपनी बेटी राहा कपूर के साथ शामिल होने के लिए पहुंचे थे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें आलिया और रणवीर बहुत ही खूबसूरत लुक में नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ये तस्वीरें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन की है।

एक- दूसरे का हाथ थामे नजर आए रणबीर और आलिया

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जो तस्वीर सामने आई है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर का हाथ थामे हुए फ्लोर पर चलती हुई नजर आ रही है। क्रूज पार्टी की इन तस्वीरों में आलिया भट्ट खूबसूरत ऑफ शोल्डर गाउन पहने हुए दिखाई दे रही है। वहीं रणबीर कपूर रेड ब्लेजर और ब्लैक पैंट कैरी किए हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने फेस पर एक मास्क भी लगाया हुआ है। आलिया भट्ट ने इन तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,”सनसेट क्लब..।” आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

बेटी के साथ नये बंगले का काम देखने पहुंची थी आलिया

आपको बता दे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अभी हाल ही में अपनी बेटी राहा कपूर के साथ नए बंगले का काम देखने पहुंचे थे। जहां से उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई थी इन तस्वीरों में राहा कपूर अजीबोगरीब मुंह बनाती हुई दिखाई दे रही थी। आपको बता दे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अक्सर अपनी बेटी राहा कपूर की क्यूटनेस को लेकर चाचा में रहते है।

Read More-वही आंखें..वही नैन-नक्श, हूबहू सलमान खान की तरह दिखता है ये शख्स, देखकर याद आ जाएगी ‘भाईजान’ की जवानी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts