Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentवही आंखें..वही नैन-नक्श, हूबहू सलमान खान की तरह दिखता है ये शख्स,...

वही आंखें..वही नैन-नक्श, हूबहू सलमान खान की तरह दिखता है ये शख्स, देखकर याद आ जाएगी ‘भाईजान’ की जवानी

इस शख्स का वीडियो देखकर खुद सलमान खान (Salman Khan) भी धोखा खा जाएंगे। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि सलमान खान की तरह दिखने वाला या शख्स कौन है।

-

Salman Khan: बॉलीवुड सितारों के भी इस दुनिया में हमशक्ल हैं। श्रीदेवी से लेकर ऐश्वर्या राय(Aishwarya Rai) तक की तरह दिखने वाले के कई सारे वीडियो सामने आ चुके हैं। अब इसी बीच सलमान खान (Salman Khan) की तरह दिखने वाले एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस शख्स का वीडियो देखकर खुद सलमान खान (Salman Khan) भी धोखा खा जाएंगे। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि सलमान खान की तरह दिखने वाला या शख्स कौन है।

हूबहू सलमान खान की तरह दिखता है ये शख्स

वीडियो में दिखने वाला ये शख्स सलमान खान का फैन है। इस लड़के का नाम विक्रम सिंह राजपूत है जो इंस्टाग्राम पर आए दिन वीडियो शेयर किया करता है। सलमान खान जैसा दिखने वाला यह शख्स लोगों को खूब अट्रैक्ट कर रहा है। विक्रम सिंह राजपूत का इंस्टाग्राम अकाउंट इन दिनों काफी जोरों से वायरल हो रहा है। विक्रम सिंह राजपूत बिल्कुल सलमान खान जैसी एक्टिंग भी करते हैं। विक्रम की आंखें और फेस कटिंग भी सलमान खान के जैसा है। विक्रम सिंह राजपूत की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लोग विक्रम को वीडियो के कमेंट बॉक्स में सलमान खान ही कहते हैं।

काफी पसंद किए जाते हैं विक्रम सिंह राजपूत

विक्रम सिंह राजपूत रेगुलर वीडियो शेयर किया करते हैं। ज्यादातर लोग विक्रम सिंह राजपूत से कहते हैं कि वह सलमान खान के गानों पर ही वीडियो बनाया करें। विक्रम के वीडियो न सिर्फ इंस्टाग्राम पर पसंद किए जाते हैं बल्कि उनका यूट्यूब चैनल भी चलता है। विक्रम सिंह राजपूत के वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट करते रहते हैं। उनके फॉलोअर्स भी कमेंट बॉक्स में चुटकी लेते रहते हैं ‌

Read More-बेटे की शादी का न्योता लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची नीता अंबानी, बाबा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts