Homeदेशचीनी के बढ़ते दाम पर सवाल सुनकर मुस्कुराए कृषि मंत्री, फिर किया...

चीनी के बढ़ते दाम पर सवाल सुनकर मुस्कुराए कृषि मंत्री, फिर किया बड़ा ऐलान

चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा ‘चिंता मत करो’। जानें रायसेन दौरे के दौरान उन्होंने क्या कहा और ‘मामा कोचिंग क्लासेस’ का क्या है प्लान।

-

 Shivraj Singh Chouhan: चीनी की बढ़ती कीमतों ने त्योहार के मौसम में आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) से जब चीनी के दाम को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए ऐसा जवाब दिया, जिसकी अब चर्चा हो रही है।

चीनी के दाम पर शिवराज का जवाब

देश के कई हिस्सों में चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ रही है। रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के बीच मिठाइयों की बढ़ती लागत का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। इसी मुद्दे पर मध्य प्रदेश के रायसेन दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) से पत्रकारों ने सवाल किया। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक खत्म होने के बाद जब वह बाहर निकल रहे थे, तभी उनसे चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सवाल किया गया। इस पर शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने मुस्कुराते हुए कहा, “सब इंतजाम हो रहे हैं जी, चिंता मत करो।” इसके बाद वह वहां से आगे बढ़ गए। मंत्री का यह छोटा सा जवाब अब चर्चा में है।

रायसेन में विकास योजनाओं की समीक्षा

शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) अपने एक दिवसीय दौरे पर रायसेन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सांदीपनि स्कूल भवन का उद्घाटन किया और मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप भी बांटे। इसके अलावा उन्होंने जिला स्तर पर चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित दिशा बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के दौरान विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। दौरे के अंत में मीडिया से बातचीत के दौरान चीनी की कीमतों का मुद्दा सामने आया। हालांकि मंत्री ने अपने जवाब में किसी योजना या कीमतों को नियंत्रित करने के लिए उठाए जाने वाले कदम की विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने लोगों को चिंता नहीं करने का भरोसा जरूर दिया। माना जा रहा है कि सरकार बढ़ती कीमतों को लेकर जरूरी कदम उठा सकती है।

छात्रों के लिए ‘मामा कोचिंग क्लासेस’ का ऐलान

रायसेन दौरे के दौरान शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए ‘मामा कोचिंग क्लासेस’ शुरू करने की घोषणा भी की। इसका उद्देश्य छात्रों को उनके अपने जिले में ही बेहतर कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े और महंगी निजी कोचिंग पर निर्भरता कम हो। वहीं, चीनी की कीमतों की बात करें तो बीते कुछ समय से इसके दाम बढ़ने की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ राज्यों में चीनी का खुदरा भाव करीब 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने की बात कही जा रही है। ऐसे में त्योहार के समय कीमतों में बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। अब सभी की नजर सरकार की ओर से उठाए जाने वाले अगले कदम पर है।

Read More-बॉयफ्रेंड नें गर्लफ्रेंड से कार पर कराए 3400 Kiss, वीडियो हुआ वायरल तो पहुंची पुलिस, फिर…

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts