Rishi Kapoor Death Anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भले ही आज इस दुनिया में ना हो लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उन्हें याद करते हैं। आज ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी है इस मौके पर आज उनकी फैमिली उन्हें बहुत याद कर रही है। दिवंगत एक्टर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। रिद्धिमा कपूर के अलावा उनकी पत्नी नीतू कपूर ने भी पति को याद किया है।
रिद्धिमा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
रिद्धिमा ने अपने पिता ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए उनके साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। रिद्धिमा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,”जिन्हें हम प्यार करते हैं वह दूर नहीं जाते, वे हर दिन हमारे साथ चलते हैं। फॉरएवर मिस यू सो मच।” नीतू कपूर ने बेटी रिद्धिमा इस पोस्ट को अपने हैंडल पर रीशेयर किया है। अभी हाल ही में इंटरव्यू देते हुए रिद्धिमा कपूर ने अपने पापा को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा भी किया है।
View this post on Instagram
मरने से पहले ऋषि ने बेटी को किया था फोन
रिद्धिमा कपूर ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया था कि,”ऐसा होने से 2 दिन पहले उन्होंने मुझे कॉल करने की कोशिश की थी।
उन्होंने मुझे एक मिस्ड कॉल दी थी,वह अभी भी मेरे फोन पर है वह उनकी मेरे लिए आखिरी मिस्ड कॉल थी और मैंने सोचा…काश मैंने वह कॉल ले ली होती उसके बाद वह वास्तव में जवाब नहीं दे सके या बात नहीं कर सके। क्योंकि वह अस्पताल में थे और मैंने उसे कॉल का स्क्रीनशॉट लेकर अपने पास सेव कर लिया।
Read More-रामायण की ‘सीता’ ने बी ग्रेड फिल्मों में किया था काम, फिर ऐसे बदली दीपिका चिखलिया किस्मत
