Monday, February 23, 2026
Homeखेलशतक के बाद Rohit Sharma ने अगले मैच के लिए तैयार किया...

शतक के बाद Rohit Sharma ने अगले मैच के लिए तैयार किया नया बैट, देखें वीडियो

रोहित शर्मा आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। मुंबई के अगले मैच से पहले रोहित शर्मा अपना नया बैट तैयार करते हुए नजर आए हैं।

-

Rohit Sharma: रोहित शर्मा को दुनिया के सबसे खतरनाक क्रिकेटरों में गिना जाता है। जब रोहित शर्मा का बल्ला चलता है तब अच्छी टीम के गेंदबाजों की हालत खराब कर देते हैं। आपको बता दे कि रोहित शर्मा आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। मुंबई के अगले मैच से पहले रोहित शर्मा अपना नया बैट तैयार करते हुए नजर आए हैं।

रोहित ने तैयार किया नया बैट

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रोहित शर्मा मैदान पर बैठे बल्ला लिए हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान रोहित शर्मा पहले अपने नए बैट पर कंपनी का स्टीकर लगाते हैं और फिर रोहित शर्मा बात को मजबूत करने के लिए उसके उपर प्रोटेक्टर लगते हैं और फिर वह बल्ले की ग्रिप सही करते हैं। रोहित शर्मा इस दौरान बल्ले की टेस्टिंग करते हुए देखे जा सकते हैं।

कल पंजाब से होगा मुकाबला

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने मैच खेला था जिसमें मुंबई के लिए आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा ने पहला शतक जड़ा था। लेकिन अब आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का सामना शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स से होने जा रहा है। एक बार फिर से मुंबई इंडियंस के फैंस को रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद है।

Read More-T20 विश्व कप को लेकर बांग्लादेश ने लिया बड़ा फैसला, पाकिस्तान खिलाड़ी को बनाया बॉलिंग कोच

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts