Tuesday, March 3, 2026
Homeएस्ट्रो5 दिन बाद बनने जा रहा 'दरिद्र योग', इन राशि वालों को...

5 दिन बाद बनने जा रहा ‘दरिद्र योग’, इन राशि वालों को फूंक- फूंककर रखने होंगे कदम

ग्रहों के राजकुमार बुध 9 अप्रैल को राशि परिवर्तन कर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के नीच में होने से दरिद्र योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में दरिद्र योग को अशुभ योगों में गिना जाता है।

-

Daridra Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों का गोचर शुभ और आशु फल प्रदान करता है। आपको बता दे ग्रहों के राजकुमार बुध 9 अप्रैल को राशि परिवर्तन कर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के नीच में होने से दरिद्र योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में दरिद्र योग को अशुभ योगों में गिना जाता है। दरिद्र योग का निर्माण इन तीन राशि वालों के लिए घातक होने वाला है।

मिथुन राशि

बुध के मीन राशि में गोचर करने से मिथुन राशि वालों के लिए दरिद्र योग बेहद ही नुकसान दायक साबित होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पिता की सेहत खराब हो सकती है। लेकिन नीच भंग राजयोग होने से धन की प्राप्ति होगी। वही इस समय पैरों से संबंधित परेशानी भी हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए दरिद्र योग इस समय हानिकारक साबित हो सकता है। इस समय वैवाहिक जीवन और करियर का स्वामी नीचे हो जाएगा ऐसे में आपके जीवनसाथी की सेहत पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। इस समय किसी को धन उधार देने से डूब सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से भी बचे।

कन्या राशि

दरिद्र योग के निर्माण से कन्या राशि के जातकों के बुरे दिन की शुरुआत हो सकती है। कार्यस्थल पर लापरवाही ना बरतें जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। कोई नए काम की शुरुआत करने से बचे है। बुध ग्रह इस राशि के मृत्यु स्थान पर नीच के होंगे ऐसे में कोई गुप्त रोग होने की आशंका है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-घर की इस दिशा में रखें मोर पंख, छप्पर फाड़कर होने लगेगी कमाई

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts