Homeराजनीतिकॉकरोच और मेलोडी की तस्वीर शेयर कर संजय रावत ने पीएम मोदी...

कॉकरोच और मेलोडी की तस्वीर शेयर कर संजय रावत ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, जाने क्या है मामला

संजय राउत ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर अप्रत्यक्ष रूप से पीएम मोदी पर निशाना साधा, जिसमें कॉकरोच ‘मेलोडी’ चॉकलेट खाता नजर आ रहा है। जानिए कैसे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और ‘मेलोडी’ ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी।

-

इटली की अपनी हालिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ नाम की चॉकलेट गिफ्ट की। यह चॉकलेट भारत में काफी मशहूर है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर जनता के बीच हलचल मची हुई थी। पीएम मोदी और पीएम मेलोनी के बीच यह मीठा पल भी वीडियो में कैद हुआ, जिसे इंटरनेट पर तेजी से वायरल होते ही कई विपक्षी नेताओं ने मौका देखकर तंज कसना शुरू कर दिया। वीडियो में दोनों नेता मुस्कुराते हुए चॉकलेट का आदान-प्रदान करते नजर आए और ‘मेलोडी’ कहते हुए कैमरे के सामने दिखाई दिए।

‘कॉकरोच जनता पार्टी का सोशल मीडिया धमाल’

इस बीच देश में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का सोशल मीडिया पर अलग ही तहलका मचा। यह अभियान तब शुरू हुआ जब देश के सीजेआई सूर्यकांत शर्मा ने बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से कर दी। इसके बाद अभिजीत दीपके नामक एक छात्र ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से सोशल मीडिया पर अभियान चलाया। कुछ ही घंटों में यह अभियान वायरल हो गया और करोड़ों लोगों की नजरों में छा गया। गूगल ट्रेंड्स पर भी यह तेजी से ऊपर आता रहा, जिससे विपक्षी नेताओं के लिए नया सियासी हथियार बन गया।

 ‘संजय राउत ने चतुर तरीके से साधा निशाना’

शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इस पूरे मामले को लेकर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में बेहद चतुर तरीका अपनाया। उन्होंने एक तस्वीर साझा की जिसमें एक कॉकरोच ‘मेलोडी’ चॉकलेट को चाटता नजर आ रहा है। तस्वीर के जरिये राउत ने अप्रत्यक्ष रूप से यह संदेश दिया कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की लोकप्रियता और चर्चा के सामने पीएम मोदी का मेलोडी गिफ्ट भी फीका पड़ गया। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और लोगों ने इसे राजनीतिक तंज के रूप में देखा।

 ‘महंगाई और जनता की नजर’

विपक्षी नेताओं का कहना है कि इस समय देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रही है। ऐसे में पीएम मोदी का विदेश में ‘मेलोडी’ चॉकलेट गिफ्ट करना कुछ लोगों को महज दिखावटी नजर आ रहा है। वहीं, संजय राउत और अन्य विपक्षी नेता इस घटना को सियासी मुद्दे में बदलने से नहीं चूक रहे हैं। सोशल मीडिया पर चल रही बहस में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और ‘मेलोडी’ दोनों नाम प्रमुखता से सामने हैं, और यह सियासी गर्मी और बढ़ाता जा रहा है।

Read More-कॉकरोच जनता पार्टी में जाएंगे अब्बास अंसारी? सपा विधायक बोले ‘अगर इसका चिन्ह मिल जाएगा तो वह इसी से चुनाव…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts