Monday, February 2, 2026
Homeराजनीति'... तब तक चैन से नहीं बैठेंगे', दूसरे चरण का मतदान खत्म...

‘… तब तक चैन से नहीं बैठेंगे’, दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने किया बड़ा ऐलान

बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री(Dhirendra Shastri) ने भी इस सीट पर मतदान किया है। वोटिंग खत्म होने के बाद बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने बहुत बड़ा बयान दिया है।

-

Dhirendra Shastri: आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 88 सीटों पर मतदान हुआ है। आज मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा सीट पर भी मतदान हुआ है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री(Dhirendra Shastri) ने भी इस सीट पर मतदान किया है। वोटिंग खत्म होने के बाद बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने बहुत बड़ा बयान दिया है।

धीरेंद्र शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

खजुराहो लोकसभा सीट पर मतदान करने के बाद बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने बयान देते हुए कहा है कि,”यह हर किसी का अधिकार है। यह लोकतंत्र का त्यौहार है। प्रत्येक भारतीय नागरिक को इस त्यौहार में अपना वोट डालना चाहिए। पहले मतदान फिर जलपान…अपनी ताकत को मजबूत करने के लिए सोच समझकर वोट करें। राष्ट्रीय हित के लिए वोट करें हम लोकतंत्र को मजबूत करने और राष्ट्रीय हित में योगदान दे रहे हैं। भारत हिंदू राष्ट्र था और रहेगा बागेश्वर धाम के प्रति लाखों लोग समर्पित हैं। जब तक भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं कर दिया जाता तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। भारत राम का है, विश्व के सर्वोच्च देवता राम है और भारत की आत्मा राम है।”

इस दिन होगी परिणामों की घोषणा

खजुराहो लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2024 के लिए मतगणना और परिणाम की घोषणा 4 जून को होनी है। खजुराहो लोकसभा सीट से बीजेपी ने वी.डी शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया था। वहीं बीएसपी ने कमलेश कुमार को प्रत्याशी बनाया था। इस सीट पर इंडिया गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी ने मीरा यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन चुनाव आयोग ने उनका नामांकन खारिज कर दिया था जिसके कारण कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने आर. बी. प्रजापति को समर्थन दिया है।

Read More-‘उन्हें मोदी से डर है…’ अखिलेश यादव के नामांकन पर मुलायम की छोटी बहू अपर्णा ने दिया बड़ा बयान963.*-

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts