भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इतिहास में मंगलवार का दिन एक अहम मोड़ के रूप में दर्ज हो गया, जब नितिन नवीन ने औपचारिक रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने नितिन नवीन को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर जिम्मेदारी सौंपी। यह दृश्य सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि संगठन की नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने का संदेश भी दे रहा था। पीएम मोदी ने नितिन नवीन को मिठाई खिलाई, पीठ थपथपाई और मुस्कराते हुए उन्हें आगे की राह के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह साफ नजर आया और पूरा परिसर तालियों की गूंज से भर उठा।
सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर रचा इतिहास
नितिन नवीन भाजपा (BJP) के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि नितिन नवीन ने संगठन में जमीनी स्तर से काम करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यह पद सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी भी है और नितिन नवीन ने अपने परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से यह साबित किया है कि वे इस दायित्व के योग्य हैं। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और ऐसे कार्यकर्ताओं का शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचना संगठन की मजबूती को दर्शाता है। नितिन नवीन के चेहरे पर आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का भाव साफ झलक रहा था।
#WATCH | Delhi: PM Narendra Modi shares sweets with newly elected BJP President Nitin Nabin as the latter takes charge at the party headquarters in Delhi
Union Home Minister Amit Shah, Defence Minister Rajnath Singh, Union Ministers Nitin Gadkari and JP Nadda are present on this… pic.twitter.com/Uz0uCvKykr
— ANI (@ANI) January 20, 2026
दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाया कार्यक्रम का महत्व
नितिन नवीन के पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा (BJP) के कई बड़े नेता मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई वरिष्ठ नेता इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। सभी नेताओं ने नितिन नवीन को बधाई दी और उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम के दौरान संगठन की एकजुटता और अनुशासन स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जिसने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने पर नितिन नबीन जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। वे इस अहम पद पर पहुंचने वाले पार्टी के सबसे युवा नेता हैं। अपने अथक परिश्रम और समर्पण भाव से संगठन के दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए उन्होंने यहां तक का सफर तय किया… pic.twitter.com/TVrJPmIw0z
— Narendra Modi (@narendramodi) January 20, 2026
सोशल मीडिया से लेकर परिवार तक दिखा खास सम्मान
पदभार ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी नितिन नवीन को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्होंने अपने अथक परिश्रम से यह स्थान हासिल किया है। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने नितिन नवीन के परिवार से भी मुलाकात की और बच्चों समेत परिवार के अन्य सदस्यों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। वहीं, नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता के लिए यह पल जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी और राष्ट्र की सेवा में पूरी निष्ठा से काम करेंगे और भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे।
Read More-नए BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का पहला संबोधन, राम मंदिर से कश्मीर तक रखी पूरी लाइन
