शिमला के मॉल रोड पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक कथित साधु बाबा लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा था। वीडियो में आरोपी सफेद चोला पहने और माथे पर चंदन लगाए नजर आया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में गुस्सा फैल गया और पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग उठी। प्रशासन और पुलिस ने वीडियो की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने जनता में न सिर्फ आक्रोश बल्कि यह सवाल भी खड़ा किया कि क्या ऐसे पाखंडी बाबा कानून की नजर में रह कर भी ऐसा कर सकते हैं।
आरोपी की पुलिस ने की पहचान
पुलिस ने जांच के बाद पाखंडी बाबा की पहचान नारायण दास (36) के रूप में की। आरोपी राजस्थान के टोंक जिले के जामडोली गांव, निवाई तहसील का निवासी है। जांच में सामने आया कि नारायण दास पहली बार अप्रैल से जून 2025 के बीच शिमला आया था। गुरुवार को वह दोबारा शिमला पहुंचा और शुक्रवार को लौटने वाला था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। यह खुलासा जनता के लिए चौंकाने वाला है कि वह बाहर से आए व्यक्ति ने स्थानीय महिलाओं के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत की।
मॉल रोड पर की गंदी हरकत
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी लड़कियों को बैड टच करता है, जो जनता के लिए बेहद परेशान करने वाला दृश्य था। यह घटना बेहद पॉश और भीड़-भाड़ वाले इलाके मॉल रोड पर हुई, जिससे वहां गुजर रही महिलाओं और युवाओं में डर और गुस्सा बढ़ गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद मामले की पूरी जांच चल रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में कोई भी इस तरह की ओछी हरकत करने की हिम्मत न करे।
पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी को पकड़े जाने के बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इससे न केवल आरोपी को सजा मिलेगी बल्कि यह संदेश भी जाएगा कि ऐसे पाखंडी और आपत्तिजनक हरकत करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब कानून व्यवस्था और सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए विशेष सतर्कता बरत रही है। प्रशासन का उद्देश्य है कि मॉल रोड और अन्य सार्वजनिक जगहों पर किसी भी महिला या लड़की के साथ इस तरह की घटना न हो और जनता सुरक्षित महसूस करे।
Read More-ईरान युद्ध से इंटरनेट कनेक्टिविटी पर बड़ा खतरा, जानें भारत ने क्या शुरू की आपात तैयारी
