BRICS के 18वें शिखर सम्मेलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात ने एक बार फिर दोनों देशों की करीबी दोस्ती को चर्चा में ला दिया है। भारत मंडपम में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इसके बाद मोदी और पुतिन एक ही कार में सवार होकर इनोपरोम की प्रदर्शनी देखने पहुंचे। दोनों नेताओं का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। कार में साथ जाते समय दोनों के बीच सहज और गर्मजोशी भरा अंदाज भी देखने को मिला। इससे पहले दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और गले भी मिले।
करीब 50 मिनट चली बातचीत, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
मोदी और पुतिन के बीच हुई बैठक में भारत-रूस संबंधों के कई अहम पहलुओं पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा और ऊर्जा के साथ-साथ वैश्विक परिस्थितियों से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत की। दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर भी विचार हुआ। बातचीत में राजनीतिक और आर्थिक रिश्तों की प्रगति की समीक्षा के अलावा रेलवे, सुरंग निर्माण, इस्पात और बिजनेस-टू-बिजनेस सहयोग जैसे क्षेत्रों पर चर्चा हुई। भारतीय कंपनियों की रूस के बाजार तक पहुंच बढ़ाने के मुद्दे को भी बातचीत में जगह मिली।
#WATCH | BRICS Summit 2026 | Delhi: After their bilateral meeting, Prime Minister Narendra Modi and Russian President Vladimir Putin share a car to head to the exhibition at Bharat Mandapam.
Leaders’ Session of BRICS Business Forum will be held here shortly.
(Video: DD News) pic.twitter.com/9mOZgthgRY
— ANI (@ANI) September 11, 2026
पुतिन ने मोदी को रूस आने का दिया न्योता
बैठक के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को 24वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस आने का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री ने इस न्योते को स्वीकार कर लिया है। दोनों देशों की सुविधा के अनुसार शिखर सम्मेलन की तारीख राजनयिक माध्यमों से तय की जाएगी। इसके अलावा दोनों पक्षों ने असैन्य परमाणु ऊर्जा, ईंधन चक्र, महत्वपूर्ण खनिज, उर्वरक और रूस में भारतीय श्रमिकों से जुड़े मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। अंतरिक्ष क्षेत्र और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
पुतिन को तिरुवल्लुवर की किताब भी भेंट की
द्विपक्षीय बैठक से पहले पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध रचना तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि यह किताब मानव मूल्यों और जीवन से जुड़ी शिक्षाओं पर आधारित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने में योगदान देगी। खास बात यह है कि सितंबर की शुरुआत में किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन के दौरान भी मोदी और पुतिन एक साथ कार में नजर आए थे। इससे पहले दिसंबर 2025 में नई दिल्ली में दोनों नेताओं की 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात हुई थी।
Read More-मोदी-पुतिन की बंद कमरे में बातचीत शुरू, क्या होने वाला है भारत-रूस के बीच बड़ा ऐलान?
Read More-जरांगे के मुंबई कूच पर अब क्या होगा? बॉम्बे HC ने रोक लगाने से किया इनकार, जानिए पूरा मामला
