बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के डेटिंग की खबरें तेजी से फैलने लगी थीं। इसकी शुरुआत एक वायरल वीडियो के बाद हुई, जिसमें मृणाल और यशस्वी को मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में एक ही कैफे से बाहर निकलते हुए देखा गया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, सिर्फ एक ही जगह से बाहर निकलने की वजह से दोनों के रिश्ते को लेकर लगाई जा रही ये अटकलें थीं।
‘ब्रो रिलैक्स…’, मृणाल ने अफवाहों पर दिया जवाब
मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने अब इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर जवाब दिया है। वायरल क्लिप के कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस ने अफवाहों पर हैरानी जताई। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘ब्रो रिलैक्स…’ इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि उन्हें एक साथ कहां देखा गया और लोग इतनी जल्दी किसी बात को सच कैसे मान लेते हैं। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने यह भी कहा कि देश में कई महत्वपूर्ण मुद्दे चल रहे हैं और लोगों को जेन जी से सीख लेकर सही मुद्दों पर वीडियो बनाना चाहिए। उन्होंने इशारों में सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की कि बिना पुष्टि किसी अफवाह को आगे न बढ़ाएं। हालांकि, बाद में मृणाल का यह कमेंट वीडियो के नीचे दिखाई नहीं दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कमेंट का स्क्रीनशॉट सामने आया है।
धनुष के साथ भी जुड़ा था मृणाल का नाम
मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) का नाम इससे पहले भी एक अभिनेता के साथ जोड़ा जा चुका है। साल 2025 में उनके और अभिनेता धनुष के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें चली थीं। उस समय कुछ रिपोर्ट्स में दोनों की शादी को लेकर भी दावे किए गए थे। हालांकि, इन खबरों पर दोनों कलाकारों और उनके करीबियों की तरफ से सफाई दी गई थी और ऐसी अटकलों को गलत बताया गया था। अब यशस्वी जयसवाल के साथ नाम जुड़ने के बाद एक बार फिर मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) सुर्खियों में आ गई हैं। इस पूरे मामले में एक्ट्रेस ने अपने जवाब से साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही डेटिंग की चर्चा को वह अफवाह मान रही हैं।
फिल्मों में भी नजर आएंगी मृणाल ठाकुर
मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन दिनों अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी व्यस्त हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और पूजा हेगड़े भी नजर आए थे। इसके अलावा मृणाल आने वाले समय में हुमा कुरैशी के साथ ‘पूजा मेरी जान’ में दिखाई देंगी। यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज किए जाने की जानकारी है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल यशस्वी के साथ डेटिंग की अफवाहों पर मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला फिर चर्चा में है। एक्ट्रेस ने अपने अंदाज में इन खबरों को लेकर स्थिति साफ करने की कोशिश की है।
Read more-नमाज पढ़ने पहुंचा था लश्कर कमांडर, अचानक जमीन पर गिरा, कैसै हो गई मौत
