Homeदेशलेडी डॉन बनी दुल्हन, कुख्यात गैंगस्टर से रचाई शादी, सामने आई काला...

लेडी डॉन बनी दुल्हन, कुख्यात गैंगस्टर से रचाई शादी, सामने आई काला जठेडी़ और अनुराधा की शादी की तस्वीरें

आज सुबह मंगलवार को अनुराधा और काला ने शादी की है। दोनों की शादी बहुत ही कड़ी सुरक्षा में हुई है। काला जठेडी़ और अनुराधा चौधरी की शादी में आधार कार्ड देखकर गेस्ट को एंट्री दी जा रही थी।

-

Kala Jathedi Wedding: कुख्यात गैंगस्टर काला जठेडी़ और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी शादी के बंधन में बंध गई है। शादी के लिए कुख्यात गैंगस्टर को 6 घंटे की पैरोल दी गई थी। आज सुबह मंगलवार को अनुराधा और काला ने शादी की है। दोनों की शादी बहुत ही कड़ी सुरक्षा में हुई है। काला जठेडी़ और अनुराधा चौधरी की शादी में आधार कार्ड देखकर गेस्ट को एंट्री दी जा रही थी।

कड़ी सुरक्षा में हुई शादी

काला जठेडी़ उर्फ संदीप को दिल्ली पुलिस के थर्ड बटालियन स्वाट कमांडो के साथ लेकर सुबह करीब 10:15 पर पहुंची थी। दूसरे लेयर में पुलिस के जवान मौजूद थे जो जांच कर रहे थे। तीसरी लेयर मेटल डिटेक्टर की थी। वही चौथी लेयर में पुलिसकर्मी खुद शादी के फोटोग्राफी कर रहे थे पंडाल के आसपास के मकान की छत पर भी पुलिसकर्मी और स्नाइपर्स तैनात किए गए थे।

शादी में आए थे इतने मेहमान

गैंगस्टर की शादी में करीब 70 से 80 मेहमान ही पहुंचे थे। करीब 250 पुलिसकर्मी वर्दी और सिविल में पंडाल के बाहर और तैनात थे। किसी भी गंगवार की आशंका से निपटने के लिए क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल, लोकल पुलिस और स्वाट कमांडो की टीम मौजूद थी। पंडित ने पैरों के लिए मुहूर्त निकाला था फेरे लगभग 12:00 बजे हुए हैं।

Read More-लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने दिया बड़ा तोहफा,1 साल तक 603 रुपए में मिलेगा गैस सिलैंडर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts