K Kavita Arrested: दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने बहुत बड़ा एक्शन लेते हुए तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के कविता को गिरफ्तार कर लिया है। के कविता को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। लगाया है कि के कविता दिल्ली आबकारी नीति मामले में शामिल साउथ ग्रुप की सदस्य हैं। आज गुरुवार को केसीआर की बेटी के कविता को गिरफ्तार कर लिया गया है कोर्ट ने मंगलवार 9 अप्रैल को ही भारत राष्ट्रीय समिति की नेता के कविता की न्यायिक हिरासत में 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी थी।
अंतरिम जमानत देने से कर दिया था माना
इससे पहले कोर्ट ने सोमवार को भी कविता को अंतरिम जमानत देने से मना कर दिया था। कोर्ट ने जमानत देने से मना करते हुए कहा था कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उन्होंने गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास किया है। इसके अलावा सबूत को भी नष्ट करने की कोशिश की गई है ऐसे में उन्हें राहत दी जाती है तो वह ऐसा आगे भी कर सकती हैं।
मनीष सिसोदिया से लेकर दिल्ली सीएम भी है गिरफ्तार
दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में के कविता ही नहीं बल्कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जेल की सलाखों के पीछे हैं। ईडी ने इन सब पर शराब नीति बनाने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। ईडी ने दावा किया है कि इस मामले में केजरीवाल मुख्य साजिशकर्ता करता है।
Read More-‘किसी गठबंधन की नहीं बनेगी सरकार…’मुलायम परिवार की बहू ने विपक्ष पर कसा तंज
