Homeदुनियागर्लफ्रेंड की हत्या के बाद भारत भाग रहा था भारतीय छात्र, जर्मनी...

गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद भारत भाग रहा था भारतीय छात्र, जर्मनी पहुंचते ही पुलिस ने पकड़ा

अमेरिका में 19 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोपी भारतीय छात्र वरुण बाचीगारी को जर्मनी में गिरफ्तार किया गया। वह जर्मनी के रास्ते भारत भागने की कोशिश कर रहा था।

-

अमेरिका के एरिजोना में 19 साल की युवती की हत्या के मामले में 20 साल के भारतीय छात्र वरुण बाचीगारी को जर्मनी में गिरफ्तार किया गया है। वरुण पर अपनी गर्लफ्रेंड जुलिसा रूबी सालाजार की हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि 6 अगस्त को जुलिसा टक्सन शहर में अपने फ्लैट में मृत मिली थीं। परिवार की चिंता के बाद पुलिस उनके घर पहुंची थी। जांच के दौरान पुलिस को हत्या का शक हुआ और वरुण की तलाश शुरू की गई।

हत्या के बाद अमेरिका से निकल गया था वरुण

पुलिस के मुताबिक, गर्लफ्रेंड जुलिसा की मौत के बाद वरुण अमेरिका से बाहर निकल गया था। वह जर्मनी के रास्ते भारत आने की कोशिश कर रहा था। वरुण टक्सन एयरपोर्ट से जर्मनी की फ्लाइट में सवार हुआ। इसके बाद वह जर्मनी पहुंचा और वहां से भारत की फ्लाइट पकड़ने वाला था। इसी दौरान अमेरिकी पुलिस और FBI ने जर्मन अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जर्मनी में जैसे ही वरुण आगे की यात्रा करने वाला था, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अब उसे अमेरिका वापस लाने की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

रिश्ता खत्म करना चाहती थी जुलिसा

रिपोर्ट के अनुसार, जुलिसा वरुण के साथ अपना रिश्ता खत्म करना चाहती थीं। आरोप है कि वह पहले भी वरुण के व्यवहार से परेशान थीं। उस पर मारपीट और घरेलू हिंसा से जुड़े आरोप भी लगाए गए थे। बताया गया कि हत्या से एक दिन पहले जुलिसा के कमरे से तेज आवाजें और चीखने की आवाजें सुनाई दी थीं। जब आसपास के लोगों ने इस बारे में पूछा तो जुलिसा ने बताया था कि दोनों के बीच बहस हुई थी। पुलिस अब इन सभी घटनाओं को हत्या की जांच से जोड़कर देख रही है।

यूनिवर्सिटी से भी निकाला गया था

वरुण यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना में पढ़ाई कर रहा था। उसके खिलाफ पहले से मारपीट का एक मामला भी चल रहा था। इसके अलावा उस पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए गए थे। इन मामलों के बाद उसे यूनिवर्सिटी से निकाल दिया गया था। अब जर्मनी में गिरफ्तारी के बाद वरुण को अमेरिका लाने की तैयारी हो रही है। उसके खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर आरोपों में कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत में होना बाकी है।

Read More-भारत की सीमा में घुसकर किसान का अपहरण! बांग्लादेशी नागरिकों ने क्यों बनाया दीपांकर गोप को बंधक? जानें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts