Virat Kohli New Look: विराट कोहली को हमेशा ही भारत के सबसे हैंडसम क्रिकेटरों में गिना जाता है। विराट कोहली अपने लुक से हमेशा ही लोगों को दीवाना बनाते रहते हैं। आपको बता दे कि आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली नए अवतार में नजर आने वाले हैं। क्योंकि विराट कोहली ने धोनी की तरह हेयर कट करवा लिया है।
विराट कोहली ने कराया हेयरकट
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का लेटेस्ट लुक सामने आया गया है। इस दौरान विराट कोहली को न्यू हेयर स्टाइल में देखा जा सकता है। विराट कोहली की हेयर स्टाइल महेंद्र सिंह धोनी से मैच कर रही है। विराट कोहली की नई हेयर स्टाइल की तस्वीर लोगों को खूब पसंद आ रही है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के सीजन में विराट कोहली नए लुक में नजर आने वाले हैं।
View this post on Instagram
चेन्नई के खिलाफ खेलेंगे पहला मैच
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच क्रिकेट फैंस होने वाले मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिसमें विराट कोहली काफी लंबे समय बाद T20 मैच खेलते हुए नजर आएंगे। T20 विश्व कप 2024 के कारण सभी की निगाहें चेन्नई के खिलाफ मैच में विराट कोहली के प्रदर्शन पर होगी। क्योंकि सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि बीसीसीआई विराट कोहली को t20 विश्व कप से बाहर करने के बारे में सोच रहा है। जिस कारण विराट कोहली को आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करना होगा।
Read More-PSL फाइनल विजेताओं ने लहराए फिलिस्तीनी झंडे, बैन के बावजूद किया गाजा का सपोर्ट
