Homeखेलयुवराज सिंह ने फोन पर ऐसा क्या कहा जिससे वैभव सूर्यवंशी ने...

युवराज सिंह ने फोन पर ऐसा क्या कहा जिससे वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंद में ठोक दिया दोहरा शतक, खुद किया खुलासा

Vaibhav Suryavanshi ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में दोहरा शतक लगाने के बाद बड़ा खुलासा किया। मैच से पहले युवराज सिंह से 30 मिनट बात हुई थी। जानिए युवी ने क्या खास टिप्स दिए।

-

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में अपने बल्ले से ऐसा धमाका किया कि हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी। 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने दोहरा शतक जड़कर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लेकिन इस ऐतिहासिक पारी के पीछे एक दिलचस्प कहानी भी छिपी है। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने खुलासा किया कि शानदार प्रदर्शन से पहले उनकी टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह से करीब 30 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई थी। दरअसल, पिछले दो मुकाबलों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण वैभव काफी परेशान थे। ऐसे में उन्होंने अपने आदर्श युवराज सिंह से बात कर अपनी बल्लेबाजी की समस्याएं साझा कीं।

युवराज सिंह ने आधे घंटे तक समझाई बल्लेबाजी की बारीकियां

बीसीसीआई की ओर से जारी वीडियो में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने बताया कि मैच से पहले उन्होंने अपने पिता, बचपन के कोच मनीष ओझा, दोस्त प्रथम और युवराज सिंह से बातचीत की थी। युवराज के साथ उनकी करीब आधे घंटे तक फोन पर बात हुई। इस दौरान उन्होंने अपनी तकनीक और बल्लेबाजी में आ रही परेशानियों के बारे में खुलकर बताया। युवराज ने उन्हें समझाया कि क्रीज पर समय बिताना कितना जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि अगर बल्लेबाज शुरुआती 20 गेंदें समझदारी से खेल लेता है तो आगे उसका प्रदर्शन काफी बेहतर हो सकता है। युवराज की इन बातों ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को अपनी गलतियां पहचानने और खेल में सुधार करने का मौका दिया।

- Advertisement -

आइडल की सलाह मानकर बदला माइंडसेट, फिर बल्ले से मचाया धमाल

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने बताया कि उन्होंने अपनी पुरानी बल्लेबाजी के वीडियो भी देखे और उन गलतियों को समझने की कोशिश की, जिनकी वजह से वह लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। युवराज की सलाह के बाद उन्होंने मैदान पर उतरकर पहले पिच और गेंद की गति को समझा। जब उन्हें लगा कि गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही है तो उन्होंने अपने स्वाभाविक अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी। वैभव का मानना है कि अपने आइडल से मिली सलाह को गंभीरता से अपनाने का उन्हें बड़ा फायदा हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि वह तीनों फॉर्मेट के हिसाब से अपना खेल बदलने की क्षमता रखते हैं। जरूरत पड़ने पर धैर्य से खेलना और मौका मिलने पर आक्रामक बल्लेबाजी करना उनकी रणनीति का हिस्सा है। अब वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की इस सफलता के पीछे युवराज सिंह की सलाह की भी खूब चर्चा हो रही है।

Read More-28 छक्के 7 चौके… 52 गेंदों में दोहरा शतक, वैभव सूर्यवंशी ने हिलाया क्रिकेट जगत, पूरी दुनिया के उड़े होश

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts