Homeखेलअपने ही दामाद को कप्तानी मिलने से खुश नहीं है Shahid Afridi,...

अपने ही दामाद को कप्तानी मिलने से खुश नहीं है Shahid Afridi, कहा-‘बाबर के बाद रिजवान को टी20 का कप्तान…’

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की T20 फॉर्मेट में कप्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को दे दी गई है। लेकिन शाहीन अफरीदी के ससुर शाहिद अफरीदी ने ही उनकी कप्तानी पर सवाल खड़े किए हैं।

-

Shahid Afridi on Shaheen Afridi: वनडे विश्व कप 2023 के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बहुत ही बड़ी उथल-पुथल हुई है। क्योंकि वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तानी बाबर आजम ने छोड़ दी। कुछ दिनों पहले बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की T20 फॉर्मेट में कप्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को दे दी गई है। लेकिन शाहीन अफरीदी के ससुर शाहिद अफरीदी ने ही उनकी कप्तानी पर सवाल खड़े किए हैं।

शाहिद अफरीदी ने शाहीन की कप्तानी पर उठाए सवाल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान टीम की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। शाहिद अफरीदी ने कहा रिजवान बहुत ही ज्यादा मेहनत करते हैं जिस कारण मैं रिजवान का फैन हूं। रिजवान हमेशा अपने क्रिकेट पर फोकस करते हैं। वह आसपास की चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं। मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान टीम के फाइटर क्रिकेटर हैं। मैं बाबर आजम के बाद पाकिस्तान टीम का कप्तान T20 फॉर्मेट में मोहम्मद रिजवान को देखना चाहता था लेकिन गलती से शाहिन अफरीदी को T20 टीम का कप्तान बना दिया गया।

शाहिद के दामाद है शाहीन

आपको बता दे कि दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान के पूर्व राउंडर शाहिद अफरीदी के दामाद शाहीन अफ़रीदी हैं। शाहिद अफरीदी हमेशा अपने दामाद शाहीन अफरीदी की तारीफ करते हैं और उन्हें एक अच्छा क्रिकेटर मानते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी शाहीन अफरीदी के T20 टीम के कप्तान बनने से शाहिद अफरीदी खुश नहीं है। शाहिद अफरीदी के इस बयान को सुनकर क्रिकेट फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

Read More-गौतम गंभीर और एंडी फ्लॉवर के बाद इस दिग्गज ने भी छोड़ा LSG का साथ, लखनऊ को ढूंढना होगा नया बैटिंग कोच

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts