HomeखेलICC ने चुनी साल 2023 के बेस्ट ODI Playing XI, रोहित सहित...

ICC ने चुनी साल 2023 के बेस्ट ODI Playing XI, रोहित सहित इन 6 भारतीय खिलाड़ियों को किया शामिल

इस बीच आईसीसी ने साल 2023 की बेस्ट वनडे प्लेइंग इलेवन चुनी है जिसमें आईसीसी ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को कप्तान बनाया है।

-

ICC: साल 2023 में विश्व का सबसे बड़ा टूर्नामेंट वनडे विश्व कप 2023 खेला गया है। पूरे वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा था। भले ही टीम इंडिया ने फाइनल की ट्रॉफी नहीं जीत पाई हो। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने वनडे विश्व कप के कई खिताब अपने नाम किए हैं। इस बीच आईसीसी ने साल 2023 की बेस्ट वनडे प्लेइंग इलेवन चुनी है जिसमें आईसीसी ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को कप्तान बनाया है।

ICC ने रोहित को बनाया साल 2023 की बेस्ट ODI टीम का कप्तान

आईसीसी ने साल 2023 की बेस्ट वनडे ओपनिंग जोड़ी के तौर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल को शामिल किया है। तीसरे नंबर पर विश्व कप फाइनल के नायक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड को रखा है। इसके बाद चौथे नंबर पर वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को रखा है। पांचवें नंबर पर डेरिल मिचेल का नाम रखा है। साल 2023 की बेस्ट वन डे टीम में छठे नंबर पर हेनरीक क्लासेन है।

इन भारतीय गेंदबाजों को मिला मौका

आईसीसी ने सातवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जेनसन को शामिल किया है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक स्पिन गेंदबाज एडम जंपा का नाम आठवें नंबर पर शामिल। इस लिस्ट में तीन भारतीय गेंदबाजों को मौका मिला। आईसीसी ने मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के अलावा स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को भी शामिल किया है। क्योंकि इन भारतीय गेंदबाजों ने बहुत ही शानदार गेंदबाजी की थी।

Read More-भगवान राम के भक्त बने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज Devid Warner, तस्वीर शेयर करते हुए कहा- ‘जय श्री राम…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts