Guru Budh Yuti: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह निश्चित समय पर राशि परिवर्तन किया करते हैं। वही जब ग्रह अपनी स्थिति में बदलाव करते हैं तब भी सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। 26 मार्च के दिन ग्रहों के राजकुमार बुध गोचर करने जा रहे हैं बुध मेष राशि में 26 जनवरी के दिन गोचर कर जाएंगे तो वहीं देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में पहले से ही विराजमान है। बुध और गुरु की एक साथ युति बनने से इन तीन राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी और इनको करियर में तगड़ा लाभ होगा। बुध और गुरु मिलकर इन तीन राशि वालों के सभी बिगड़े हुए काम बना देंगे।
कर्क राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि के जातकों के लिए बुध और गुरु की युति बहुत ही लाभदायक रहेगी। आर्थिक संकट से छुटकारा मिल जाएगा परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपको ऑफिस में मान सम्मान प्राप्त होगा आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। विदेश यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। अगर आपके सामने छोटी-मोटी दिक्कतें भी आ रही है तो भी आप उन समस्याओं का हल निकाल लेंगे। इस दौरान बुध और गुरु आपका पूरा सहयोग करेंगे। आपके सभी बिगड़े हुए काम बनते हुए नजर आएंगे स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि
इस दौरान आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। धनु राशि वालों के लिए गुरु और बुध की युति बहुत ही शुभ मानी जा रही है। इस दौरान आप ढेर सारा पैसा कमाने में सक्षम होंगे। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त हो जाएगी। इस दौरान किस्मत आपका साथ देगी।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-अगर पूजा घर के पास रखी है ये चीजें तो तुरंत हटा दें, प्रवेश कर सकती है नकारात्मक ऊर्जा
