Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीतने के बाद ईस्ट जोन (East Zone) के खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। कप्तान ईशान किशन और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने साथ में भांगड़ा किया, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फाइनल मुकाबला ड्रॉ रहने के बावजूद ईस्ट जोन (East Zone) को चैंपियन घोषित किया गया। ट्रॉफी जीतने की खुशी में पूरी टीम मैदान पर डांस करती नजर आई।
ईशान किशन ने खेली 270 रन की तूफानी पारी
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए फाइनल में ईस्ट जोन (East Zone) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 708 रन का विशाल स्कोर बनाया। वैभव सूर्यवंशी ने 44 रन बनाए और अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और 270 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 30 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। जवाब में साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर सिमट गई और ईस्ट जोन को 372 रन की बड़ी बढ़त मिल गई।
Handshakes in the middle to conclude a fantastic Final 🤝
East Zone clinch the #DuleepTrophy 2026 title by virtue of first-innings lead 🏆#EZvSZ pic.twitter.com/4DJjNHkAHD
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 10, 2026
ड्रॉ के बावजूद ईस्ट जोन क्यों बनी चैंपियन?
फाइनल में ईस्ट जोन (East Zone) ने दूसरी पारी में 388 रन बनाए। टीम ने पारी घोषित करने में जल्दबाजी नहीं की, जिसे देखकर सवाल उठने लगे कि आखिर टीम जीत के लिए प्रयास क्यों नहीं कर रही है। दरअसल, फाइनल मुकाबले के ड्रॉ होने की स्थिति में पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली टीम को विजेता घोषित करने का नियम है। ईस्ट जोन (East Zone) ने पहली पारी में साउथ जोन से 372 रन ज्यादा बनाए थे। इसलिए मैच ड्रॉ होते ही ईशान किशन की टीम के नाम ट्रॉफी हो गई। ईशान को फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
तिलक वर्मा बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
फाइनल में हारने वाली साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा को दलीप ट्रॉफी 2026 का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने सेमीफाइनल में नाबाद 116 रन बनाए थे और दूसरी पारी में 51 रन की नाबाद पारी खेली थी। फाइनल में भी उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन महज एक रन से शतक से चूक गए। तीन पारियों में तिलक के बल्ले से कुल 266 रन निकले। वहीं दूसरी तरफ खिताब जीतने के बाद वैभव और ईशान का भांगड़ा सोशल मीडिया पर जश्न का खास आकर्षण बन गया।
Read More-आजम खान के खिलाफ फिर खुली पुरानी फाइल, हज कमेटी की जमीन से जुड़े मामले में आया बड़ा मोड़
