भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) की वापसी एक बार फिर टल गई है। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज और 2026 एशियन गेम्स के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया था, लेकिन रिहैब के दौरान दोबारा चोटिल होने के कारण अब वह दोनों टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने गुरुवार को उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान करते हुए यश ठाकुर को भारतीय टीम में जगह दी है।
मैच सिमुलेशन में लगी चोट
बीसीसीआई के मुताबिक हर्षित राणा (Harshit Rana) तेजी से रिकवर कर रहे थे और टीम में वापसी की तैयारी कर रहे थे। लेकिन 7 सितंबर को मैच सिमुलेशन के दौरान गेंदबाजी करते समय उनकी रेक्टस फेमोरिस मांसपेशी में खिंचाव आ गया। इसके बाद मेडिकल टीम की निगरानी में उन्हें आराम देने का फैसला किया गया और वह अफगानिस्तान सीरीज के साथ एशियन गेम्स से भी बाहर हो गए।
🚨 News 🚨
Yash Thakur replaces Harshit Rana in India’s T20Is squads for Afghanistan T20Is & Asian Games
More Details ▶️ https://t.co/qh86ExSbgB #TeamIndia | #AFGvIND | #AsianGames
— BCCI (@BCCI) September 10, 2026
पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं यश ठाकुर
हर्षित राणा (Harshit Rana) की जगह अब 27 वर्षीय तेज गेंदबाज यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले यश हाल ही में आईपीएल के पिछले सीजन में पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। इससे पहले जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने भारत के लिए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। दो मैचों में यश ने 4 विकेट अपने नाम किए थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने 50 मैचों में 7.04 की इकॉनमी से 81 विकेट लिए हैं।
अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स में अब यही टीम
यश ठाकुर के आने के बाद भारत की गेंदबाजी यूनिट में एक नया विकल्प जुड़ गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान हैं। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और अब यश ठाकुर शामिल हैं। एशियन गेम्स की टीम में भी यश को जगह मिली है। हर्षित राणा (Harshit Rana) की चोट के बाद अब यश के प्रदर्शन पर सभी की नजर रहेगी।
Read More-कोहली-गंभीर के बीच बंद है बातचीत? कोच ने खोला Team India के अंदर का बड़ा राज
