IND vs PAK Asian Games Final: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 211/6 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 192/6 रन ही बना सकी। हसन नवाज ने 96 रन की पारी खेलकर मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने अर्धशतक जड़े।
अभिषेक शर्मा ने शुरुआत में मचाया तूफान, तिलक ने अंत में लगाई रफ्तार
Asian Games 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत आक्रामक रही और युवा वैभव सूर्यवंशी तथा अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। सूर्यवंशी 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें दो छक्के शामिल थे। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभालते हुए 28 गेंदों में 61 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 3 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों पर 21 और ईशान किशन ने 18 गेंदों पर 20 रन बनाए। इसके बाद तिलक वर्मा ने पारी को तेज गति दी। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल थे। शिवम दुबे ने भी 15 गेंदों पर 27 रन ठोककर भारत को 211/6 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने खेली शानदार पारी
212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को शुरुआत से ही तेज रन बनाने की जरूरत थी। कुछ विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान पर दबाव बढ़ता गया, लेकिन हसन नवाज ने पाकिस्तान के लिए शानदार पारी खेली। उन्होंने 51 गेंदों में 96 रन बनाए और भारतीय गेंदबाजों के सामने लगातार रन बनाते रहे। उनके साथ सैम अयूब ने 22 गेंदों में 29 रन और माज सदाकत ने 18 गेंदों में 23 रन बनाए। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जरूरी रनरेट बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन भारत के गेंदबाजों ने अहम मौकों पर विकेट निकालकर दबाव कायम रखा।
𝙂𝙊𝙇𝘿-standard performance ✨🥇
Scorecard ▶️ https://t.co/g4wzZagyGj#TeamIndia | #AsianGames | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/RB9vv1ikcb
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
19 रन से हराकर भारत ने जीता गोल्ड मेडल
पाकिस्तान की उम्मीदें हसन नवाज पर टिकी थीं और लेकिन वह 96 रन बनाकर शतक से सिर्फ चार रन दूर रह गए भारत की ओर से आखिरी ओवर की जिम्मेदारी शिवम दुबे ने संभाली। ओवर की अंतिम गेंद पर दुबे ने हसन नवाज को आउट कर दिया और हसन की शानदार पारी के बावजूद पाकिस्तान निर्धरित 20 ओवर में 192/6 रन ही बना सका। इस तरह भारत ने 19 रन से फाइनल अपने नाम कर लिया। भारतीय खिलाड़ियों ने जीत के बाद मैदान पर जश्न मनाया और टीम ने Asian Games के पुरुष क्रिकेट मुकाबले में गोल्ड मेडल हासिल किया। भारत के लिए बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की तेज पारियों के बाद गेंदबाजों ने भी दबाव वाले मुकाबले में अहम योगदान दिया।
Read More-7 छक्के, 3 चौके और 61 रन… पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में आया अभिषेक का तूफान, बनाया यह रिकॉर्ड
