Tilak Varma: 2026 एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया-ए को 48 रन से हार झेलनी पड़ी। 22 नवंबर को दोहा में हुए इस मैच में पाकिस्तान-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 313 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 49.1 ओवर में 265 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस हार के बाद भारतीय कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने मैच के नतीजे पर अपनी बात रखी। उन्होंने माना कि टीम के पास लक्ष्य हासिल करने का अच्छा मौका था, लेकिन बीच के ओवरों में लगातार विकेट गिरने से मुकाबला हाथ से निकल गया। तिलक वर्मा (Tilak Varma) के मुताबिक, बल्लेबाजों को थोड़ी और समझदारी दिखाने की जरूरत थी।
शाहबाज अहमद का विकेट बना हार की बड़ी वजह?
मैच के बाद तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने बल्लेबाजी के दौरान शाहबाज अहमद के साथ हुई साझेदारी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अभिषेक शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी और इसके बाद शाहबाज ने भी उनका अच्छा साथ दिया। दोनों के बीच साझेदारी से भारत की जीत की उम्मीद बनी हुई थी। हालांकि, जब टीम ने रन गति बढ़ाने की कोशिश की, तभी शाहबाज अपना विकेट गंवा बैठे। तिलक का मानना था कि अगर शाहबाज दो ओवर और क्रीज पर टिक जाते, तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरी पारी के शुरुआती 10 ओवर में गेंद स्विंग हो रही थी। पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने सही लाइन और लेंथ से गेंदबाजी कर भारतीय बल्लेबाजों को दबाव में रखा।
Pakistan ‘A’ make it two wins in two at the #DPWorldMensAsiaCupRisingStars2026 with a commanding victory over India ‘A’ to climb to the top of the group 🙌
#DPWorldMensAsiaCupRisingStars2026 #INDvPAK #ACC https://t.co/SC9wiwW8g4
— Asian Cricket Council (@ACCMedia1) November 22, 2026
तिलक वर्मा ने खुद पर ली जिम्मेदारी, कही ये बड़ी बात
भारतीय कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने हार के लिए किसी एक खिलाड़ी को जिम्मेदार ठहराने के बजाय टीम की बल्लेबाजी में हुई गलतियों की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि अगर बीच के ओवरों में लगातार विकेट नहीं गिरते, तो भारत 47वें या 48वें ओवर में ही मुकाबला जीत सकता था। अपनी पारी को लेकर तिलक ने साफ कहा कि उनके लिए सबसे ज्यादा मायने टीम की जीत रखती है। वह हमेशा कोशिश करते हैं कि मैच को आखिरी तक लेकर जाएं और टीम को जीत दिलाएं। उन्होंने यह भी माना कि अगर दूसरे छोर से किसी बल्लेबाज का थोड़ा और साथ मिलता, तो वह मुकाबला खत्म कर सकते थे। कप्तान होने के नाते टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी उठाना उन्हें पसंद है। अब इस हार के बाद भारतीय टीम की नजरें अगले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने पर रहेंगी।
