Homeएस्ट्रो25 जनवरी को इन चीजों की खरीदारी बना देंगी धनवान, इस दिन...

25 जनवरी को इन चीजों की खरीदारी बना देंगी धनवान, इस दिन बनने जा रहा बेहद शुभ संयोग

25 जनवरी को खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है खरीदारी के लिए विशेष शुभ माने जाने वाले गुरु और रवि पुष्य योग का संयोग साल में 6 बार बनेगा। यह शुभ संयोग 25 जनवरी को बनने जा रहा है जो बहुत ही लाभदायक रहेगा।

-

Guru Pushya Yog 2024: 25 जनवरी 2024 को गुरु बृहस्पति और पुष्य नक्षत्र का मिलन होने जा रहा है जिससे बहुत शुभ संयोग बनने जा रहा है। इस योग के दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलती है इसी के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इन शुभ संयोगों का निर्माण पुष्य नक्षत्र से होगा जिसे गुरु पुष्य योग कहा जाता है। 25 जनवरी को खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है खरीदारी के लिए विशेष शुभ माने जाने वाले गुरु और रवि पुष्य योग का संयोग साल में 6 बार बनेगा। यह शुभ संयोग 25 जनवरी को बनने जा रहा है जो बहुत ही लाभदायक रहेगा। कहा जाता है कि इस नक्षत्र में व्यापार का शुभारंभ करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

बेहद शुभ होता है इन चीजों का खरीदना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 25 जनवरी को गुरु और रवि पुष्य योग का महासंयोग में कुछ चीजों की खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। सोना -चांदी ,भूमि भवन, वाहन शाहिद सभी प्रकार की खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना गया है। इस नक्षत्र में आप गुरु बृहस्पति का शुभ आशीर्वाद पाने के लिए उनसे संबंधित चीजे खरीद सकते हैं। जैसे की पीतल के पात्र ,पीले रंग के वस्त्र ,सोने के आभूषण इत्यादि आप खरीद सकते हैं।

रविवार को बनेगा रवि पुष्य योग

गुरु पुष्य योग के बाद रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से रवि पुष्य संयोग बनता है। जब भी गुरुवार को पुष्य नक्षत्र पड़ता है तो रविवार को रवि पुष्य संयोग जरूर बनता है। इस नक्षत्र के तोरण मां लक्ष्मी की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दौरान अगर आप मन लगाकर माता रानी की पूजा करेंगे तो माता लक्ष्मी की विशेष कृपा पर बनी रहेगी।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-सेहत के लिए बेहद खतरनाक होता है अंगारोक योग, इन बीमारियों का हो सकते हैं शिकार

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts