Saturday, December 13, 2025
Homeराजनीतिमेले में पत्नी के साथ पूर्व सीएम ने किया डांस , वीडियो...

मेले में पत्नी के साथ पूर्व सीएम ने किया डांस , वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अपनी पत्नी के साथ सीहोर के ब्रिजिश नगर में भगोरिया में हिस्सा लिया। इस दौरान शिवराज सिंह लोक नृत्य करते नजर आए।

-

Shivraj Singh Chauhan Viral Video: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अपनी पत्नी के साथ सीहोर के ब्रिजिश नगर में भगोरिया मेले में हिस्सा लिया। इस दौरान वह अपनी पत्नी के साथ लोक नृत्य करते हुए नजर आए। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपने पत्नी के साथ मंच पर मौजूद नजर आ रहे हैं।

पत्नी के साथ मंच पर थिरके पूर्व सीएम

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अपनी पत्नी के साथ सीहोर के ब्रिजिश नगर में भगोरिया में हिस्सा लिया। इस दौरान शिवराज सिंह लोक नृत्य करते नजर आए। शिवराज सिंह ने कार्यक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा,’असली आनंद लोक जीवन और लोक परंपराओं में ही है। आज ब्रिजिश नगर में भगोरिया पर्व के दौरान उल्लास के ये क्षण जीवन भर याद रहेंगे।”

कार्यक्रम को शिवराज सिंह ने किया संबोधित

इस कार्यक्रम को शिवराज सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि,”अब नर्मदा मैया की पानी को लेकर आएंगे। अब हमारा लक्ष्य हर बहन को लखपति दीदी बनाना रहेगा। लखपति दीदी का मतलब हर साल उनकी लखपति दीदी का मतलब हर साल उनकी आमदनी एक लाख से ज्यादा होनी चाहिए। वह भी घर का काम करते हुए।” वहीं इस दौरान उन्होंने रोड शो भी किया।

Read More-केजरीवाल मामले में जर्मनी ने की टिप्पणी, भारत ने लगाई फटकार

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts