Saturday, July 27, 2024

‘जो खुद को भगवान समझने लगते हैं…’, I.N.D.I.A बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर बोला हमला

I.N.D.I.A Alliance: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की दूसरी बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, ‘मोदी सरकार एक आदमी के लिए काम कर रही है। वह एक आदमी भारत से पैसा निकाल- निकाल कर विदेश में ले जा रहा है और देश की सरकार उसकी मदद कर रही है। विदेश में खबरें छपनी चाहिए कि भारत में क्या-क्या अच्छा हो रहा है जिससे हमारे देश का नाम आगे बढ़े। लेकिन आज हमारे भारत का युवा डिग्री लेने के बाद भी रोजगार ढूंढ रहा है।’

‘आज हमारे देश में परिवार खर्चा नहीं चला पा रहा’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि, “आज हमारे देश में परिवार अपना खर्चा नहीं चला पा रहे हैं। आमदनी उतनी ही है लेकिन खर्च बढ़ते जा रहे हैं सरकार के पास जाते हैं तो सरकार एक आदमी के पीछे लगी हुई है। यह लोग अपने आप को भगवान से भी बड़ा समझने लगे हैं जो खुद को भगवान समझने लगता है उसका पतन बहुत जल्दी होता है। आज हमें बहुत दुख होता है ये जानकर कि मोदी सरकार आजाद भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार है।”

इंडिया अलायंस को लेकर क्या बोले अरविंद केजरीवाल

इसके आगे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, “मुझे खुशी है कि इंडिया अलायंस में सब लोग आपस में जुड़े रहे हैं। बहुत लोगों को ऐसा लग रहा है कि इंडिया अलायंस मोदी के पतन का कारण बन रहा है। मैं दावे के साथ कहता हूं कि किसी से किसी की लड़ाई नहीं है सब एक हैं। क्योंकि मैं तीन मीटिंगों में शामिल हुआ हूं। सब प्रेम और सम्मान से एक दूसरे का साथ दे रहे हैं। सब 140 करोड लोगों के इस देश को बचाने के लिए आए है।”

Read More-Lucknow: केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे पर मृतक के भाई ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप कहा-‘मेरे भाई की…’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles