Homeदेशकहां है लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल? अमेरिका ने दी लोकेशन, एक्शन...

कहां है लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल? अमेरिका ने दी लोकेशन, एक्शन में आई मुंबई पुलिस

पिछले कुछ महीनों में सलमान खान के घर के बाहर गोलाबारी और बाबा सिद्दीकी की हत्या समेत कई कारनामों में अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आ चुका है। वहीं अब इसी बीच अमेरिका ने लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल की लोकेशन दी है।

-

Anmol Vishnoi: सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने को लेकर लॉरेंस बिश्नोई का फिर चर्चा में बने हुए हैं। जेल में बैठे-बैठे ही लॉरेंस बिश्नोई कई बड़े ऑपरेशनों को अंजाम दे चुका है। लॉरेंस बिश्नोई की इन घटनाओं में उनके साथ उनका भाई अनमोल बिश्नोई दे रहा है। पिछले कुछ महीनों में सलमान खान के घर के बाहर गोलाबारी और बाबा सिद्दीकी की हत्या समेत कई कारनामों में अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आ चुका है। वहीं अब इसी बीच अमेरिका ने लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल की लोकेशन दी है।

अमेरिका में है लॉरेंस बिश्नोई का भाई

अनमोल विश्नोई (Anmol Vishnoi) को लेकर नई जानकारी सामने आई है और अमेरिकी अधिकारियों ने अलर्ट भेज बताया है कि अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi) अमेरिका में है इसके बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई है। पिछले महीने मुंबई पुलिस ने विशेष अदालत में प्रत्यर्पण कार्यवाही शुरू करने की अनुमति के लिए याचिका दायर की थी। 16 अक्टूबर को उन्होंने अदालत को बताया था कि वह अनमोल बिश्नोई(Anmol Vishnoi) को भारत वापस लाना चाहते हैं ताकि उसे पर आरोप लगाए जा सके हैं।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे था अनमोल का हाथ

सलमान खान के करीबी दोस्त और एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अनमोल ने नेता पर गोली चलाने वाले आरोपी से बात की थी। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने पिछले महीने अनमोल बिश्नोई के बारे में सूचना देकर उसे गिरफ्तार करने पर 10 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है।

Read More-भाई इब्राहिम के साथ सारा अली खान ने कुछ इस तरह मनाई दिवाली, शेयर की तस्वीरें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts