Tuesday, February 10, 2026
Homeखेलबचपन के कोच से मिलते ही विराट कोहली ने छुए पैर, वायरल...

बचपन के कोच से मिलते ही विराट कोहली ने छुए पैर, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल

-

Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं विराट कोहली दुनिया के सबसे पॉपुलर क्रिकेटर है। विराट कोहली इस समय आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं इसी बीच विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें विराट कोहली ने अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा से मुलाकात की है।

बचपन के कोच से मिले विराट कोहली

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आरसीबी ने शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली मैदान पर अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा से मिलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान विराट कोहली तुरंत अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के पैर छुटे हैं। विराट कोहली का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

धमाकेदार रहा कोहली का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में विराट कोहली का बल्ला आग उगल रहा है। विराट कोहली ने आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में अभी तक 10 मैच आरसीबी के लिए खेले हैं जिसमें विराट कोहली ने 443 रन बनाए हैं और वह आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

Read More-इंटरनेशनल डेब्यू नहीं कर पाएंगे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी? उम्र को लेकर आईसीसी का ये है नियम

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts