IPL 2025: आईपीएल 2025 के सीजन में चार टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई थी जिसमें से रजत पाटीदार के कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स शामिल थी वहीं मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने भी टॉप 4 में जगह बनाई थी। लेकिन अंत में आरसीबी और पंजाब के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था जिसमें पंजाब को हराकर आरसीबी चैंपियन बन गई है। जीत के बाद बीसीसीआई ने आरसीबी पर करोड़ों की है। वहीं पंजाब किंग्स को भी इतने पैसे मिले हैं।
आरसीबी को कितना मिला पैसा?
आपको बता दे कि आईपीएल 2025 में चैंपियन बनने के बाद आरसीबी ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। इसी के साथ बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के फाइनल मैच चैंपियन बनने वाली टीम के लिए 20 करोड रुपए की प्राइस मनी रखी थी। जिस कारण आरसीबी को जीत के बाद 20 करोड रुपए की धनराशि मिली है वहीं अगर पंजाब किंग्स की बात करें तो पंजाब किंग आईपीएल 2025 के फाइनल में हर के बाद रनर अप रही है। जिसका रनर अप टीम पंजाब किंग्स को भी 13 करोड रुपए की धनराशि दी गई है।
𝐏𝐥𝐚𝐲𝐞𝐝 𝐁𝐨𝐥𝐝 🏆
Royal Challengers Bengaluru, 𝙀𝙩𝙘𝙝𝙚𝙙 𝙞𝙣 𝙩𝙝𝙚 𝙝𝙞𝙨𝙩𝙤𝙧𝙮 𝙗𝙤𝙤𝙠𝙨 📖❤#TATAIPL 2025 has indeed been a year of possibilities ✨#RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile | @RCBTweets pic.twitter.com/qvNsWAO2hz
— IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025
मुंबई और गुजरात को मिले इतने करोड़
वहीं अगर हम मुंबई और गुजरात की बात करें तो इन टीमों के लिए भी बीसीसीआई ने इनाम रखा था। मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में जीत के बाद क्वालीफायर 2 में जगह बना ली थी जिस कारण मुंबई इंडियंस को बीसीसीआई की तरफ से 7 करोड़ की धनराशि दी गई है वहीं गुजरात टाइटंस भी खाली हाथ नहीं गई है गुजरात टाइटंस को 6.5 करोड रुपए मिले हैं।
Read More-आज IPL को मिलेगा नया चैंपियन, बैंगलोर या पंजाब किसका खत्म होगा 18 साल का इंतजार?
