Homeउत्तर प्रदेश30 साल के प्रेमी के साथ फूर्र हुई 4 बहूओं की सास,...

30 साल के प्रेमी के साथ फूर्र हुई 4 बहूओं की सास, जेवरात भी ले गई साथ

घर में चार बहुएं जब उन्हें पता चला कि उनके साथ अपने प्रेमी के साथ भाग गई और उनके जेवर भी ले गई तो वह हैरान रह गई। पीड़ित बुजुर्ग पति की जब थाने में नहीं सुनी गई तब उसने सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है।

-

UP News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर चार बहूओं की सास अपने 30 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गई इतना ही नहीं वह अपनी बहूओं का कीमती जेवरात भी साथ ले गई है। घर में चार बहुएं जब उन्हें पता चला कि उनके साथ अपने प्रेमी के साथ भाग गई और उनके जेवर भी ले गई तो वह हैरान रह गई। पीड़ित बुजुर्ग पति की जब थाने में नहीं सुनी गई तब उसने सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है।

30 साल के प्रेमी के साथ फरार हुई महिला

जखौरा थाना क्षेत्र के सांकरवार कला गांव के रहने वाले पीड़ित बुजुर्ग हरिराम पाल की पत्नी भगवती अपने 30 साल के प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई है। पीड़ित बुजुर्ग पति हरि रामपाल को जब पत्नी भगवती की इस हरकत का पता चला तो उनके होश उड़ गए। पहले उन्होंने स्थानीय जखौरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन जब वहां से कोई मदद नहीं मिली तो उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। हरि रामपाल का आरोप है कि उनकी पत्नी को गांव के ही रहने वाले 30 वर्षीय युवक कृष्णपाल झा बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया है। उन्होंने बताया कि भगवती करीब 2 महीने पहले अचानक घर से लापता हो गई पहले तो उन्होंने सोचा कि वह किसी रिश्तेदार के घर गई होगी। लेकिन जब कई दिनों तक उसका कोई अता पता नहीं चला और घर में रखे बहूओं के जेवरात भी गायब हो गए तब उन्हें पूरा माजरा समझ में आया।

पति के साथ रहने से पत्नी ने किया साफ इनकार

वही इस मामले पर जखौरा थाना के प्रभारी ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले भगवती स्वयं थाने आई थी। उन्होंने पुलिस को स्पष्ट रूप से बता दिया कि वह अपने पति और उसके परिवार के साथ नहीं रहना चाहती है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में महिला ने अपनी इच्छा जताई थी ऐसे में हम कोई बलपूर्वक कार्रवाई नहीं कर सकते हैं।

Read More-भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts