IPL 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने 49 रनों की अहम पारी खेलकर टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उनकी पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। इस जीत के साथ RCB अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई, जबकि LSG को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
146 रन पर सिमटी LSG की पूरी टीम
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम 146 रनों पर सिमट गई, जो इस पिच पर एक औसत स्कोर माना जा रहा था। ओपनर मिचेल मार्श ने 40 रनों की अच्छी पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाए। एडन मार्क्रम, ऋषभ पंत और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ी जल्दी आउट हो गए। अंत में मुकुल चौधरी ने 39 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन यह स्कोर RCB के सामने छोटा साबित हुआ।
गोयनका नें कोहली से की मुलाकात
आमतौर पर हार के बाद संजीव गोयनका के चेहरे पर निराशा साफ दिखाई देती है, लेकिन इस मैच के बाद कुछ अलग देखने को मिला। मैच खत्म होने के बाद जब गोयनका की मुलाकात विराट कोहली (Virat Kohli) से हुई, तो वह काफी खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि गोयनका अपने फोन में कोहली को कुछ दिखा रहे थे और बातचीत के दौरान मुस्कुरा रहे थे। यह पल फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गया और कई लोगों ने इसे ‘फैन मोमेंट’ करार दिया। इससे यह भी चर्चा शुरू हो गई कि गोयनका, कोहली के बड़े प्रशंसकों में से एक हैं।
What was Sanjiv Goenka showing to Kohli? Any guesses? pic.twitter.com/4vXBvKu2p5
— Kevin (@imkevin149) April 15, 2026
खिलाड़ियों संग फोटो ने बढ़ाई दिलचस्पी
मैच के बाद सिर्फ गोयनका ही नहीं, बल्कि LSG के कई खिलाड़ी भी (Virat Kohli) से मिलने पहुंचे और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। यह दर्शाता है कि Virat Kohli का प्रभाव सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य खिलाड़ियों और टीम मालिकों पर भी उनका खास असर है। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे खेल भावना का उदाहरण बता रहे हैं, तो कुछ इसे क्रिकेट के प्रति जुनून और सम्मान की मिसाल मान रहे हैं। कुल मिलाकर, यह मुकाबला सिर्फ जीत-हार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक खास पल के कारण और भी यादगार बन गया।
