कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए **शुभम द्विवेदी** की पत्नी **ऐशान्या द्विवेदी** ने एशिया कप में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर गहरा आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे समय में जब 26 परिवार अपने जवान बेटों को खो चुके हैं, पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलना उन शहीदों की कुर्बानी का अपमान है।
“बीसीसीआई के लिए शहादत का कोई मतलब नहीं?”
ऐशान्या द्विवेदी ने बीसीसीआई के फैसले पर सीधा सवाल खड़ा करते हुए कहा, “भारत-पाकिस्तान के बीच मैच खेलने का मतलब यही है कि बीसीसीआई के लिए उन 26 परिवारों की शहादत कोई मायने नहीं रखती।” उन्होंने यह भी कहा कि जब पाकिस्तान जैसे देश से हमला होता है और हमारे जवान जान गंवाते हैं, तो फिर उसी देश के साथ खेलने का क्या औचित्य है?
“क्रिकेट से पहले देश, नहीं तो शहीदों का अपमान होगा”
ऐशान्या ने कहा कि देश की जनता को भी इस विषय में सोचना चाहिए। उनका कहना है कि “जब हम पाकिस्तान के साथ खेलते हैं, तो यह उन जवानों की आत्मा को चोट पहुंचाने जैसा है, जिन्होंने देश के लिए जान दी।” उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस मैच का बहिष्कार करें और दिखाएं कि देश सबसे पहले है, क्रिकेट बाद में।
बीसीसीआई की चुप्पी पर भी उठे सवाल
भारत-पाक मैच को लेकर बीसीसीआई की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन शहीद के परिवारों की नाराजगी को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा। अब यह बहस देश के हर नागरिक तक पहुंच रही है—क्या एक क्रिकेट मैच शहीदों की जान से बड़ा हो सकता है?
Read more-सुनील शेट्टी और केएल राहुल का स्टाइलिश अंदाज वायरल, फैंस बोले- ‘हैंडसम तो ससुर ही हैं’
