HomeEntertainmentसुनील शेट्टी और केएल राहुल का स्टाइलिश अंदाज वायरल, फैंस बोले- ‘हैंडसम...

सुनील शेट्टी और केएल राहुल का स्टाइलिश अंदाज वायरल, फैंस बोले- ‘हैंडसम तो ससुर ही हैं’

किसी ने इस जोड़ी को बेस्ट ससुर-दामाद की जोड़ी बताया, तो किसी ने सुनील शेट्टी की फिटनेस और स्टाइल की तारीफ करते हुए कहा कि असली हैंडसम तो सुनील शेट्टी ही हैं।

-

Suniel Shetty Spotted With KL Rahul: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी और उनके दामाद व भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल हाल ही में साथ में स्पॉट हुए, और दोनों का डैशिंग लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीरें सामने आते ही यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने इस जोड़ी को बेस्ट ससुर-दामाद की जोड़ी बताया, तो किसी ने सुनील शेट्टी की फिटनेस और स्टाइल की तारीफ करते हुए कहा कि असली हैंडसम तो सुनील शेट्टी ही हैं।

सुनील शेट्टी का डैशिंग अवतार छाया

सुनील शेट्टी ने ब्राउन पैंट और लाइट शेड जैकेट के साथ अपने लुक को कैरी किया। आंखों पर स्टाइलिश चश्मा और दमदार पर्सनालिटी ने लोगों का ध्यान खींच लिया। वहीं केएल राहुल भी कैजुअल अंदाज में नजर आए, लेकिन फैंस की नजरें बार-बार सुनील शेट्टी पर ही टिकती रहीं। सोशल मीडिया पर लगातार लोग कमेंट कर रहे हैं कि उम्र के इस पड़ाव में भी सुनील शेट्टी की फिटनेस और लुक कमाल का है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यूजर्स बोले- ‘ससुर-दामाद की बेस्ट जोड़ी’

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “ये जोड़ी सबसे स्टाइलिश है।” वहीं दूसरे ने कहा, “हैंडसम तो सुनील शेट्टी ही लग रहे हैं, राहुल तो पीछे रह गए।” कई फैंस ने दोनों की बॉन्डिंग की भी जमकर तारीफ की। तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और दोनों के लुक को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है।

Read more-धनखड़ की मौजूदगी से सियासत गरमाई! उद्धव गुट बोला– ‘पूरा विपक्ष खड़ा है साथ, डरने की जरूरत नहीं’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts