UP News: कभी-कभी कुछ गांव और शहरों के ऐसे नाम होते हैं जिन्हें सुनकर आपको हंसी भी आ जाती हैं। उत्तर प्रदेश का एक ऐसा गांव है जहां पर अपने गांव का नाम लेते महिलाएं शर्माती हैं। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक गांव में एक ऐसा नाम है जिनको सुनते ही कई लोगों की हंसी निकल जाती है। लिए आगे आर्टिकल में जानते हैं वह कौन सा गांव है जिसे सुनकर आपको हंसी आ जाएगी।
आखिर गांव का क्यों रखा गया ये नाम
हम बात कर रहे हैं सुल्तानपुर जिले के बनाया ब्लॉक में आने वाले बालमपुर गांव की। ऐसा नहीं है कि यह गांव केवल अपने नाम की वजह से चर्चा में रहता है । बल्कि यहां काम भी ऐसे हुए हैं जो बहुत ही खास माने जाते हैं। इस गांव का नाम बालमपुर इस वजह से पड़ा इसके पीछे एक कहानी है। इस गांव के लोगों ने बताया कि पहले तीन भाई हुआ करते थे तीनों भाई का नाम पूरन,बालम और महेश था जिस गांव में पहला भाई पूरन गए वह पूरनपुर बन गया,जिस गांव में महेश जाकर बसे उसे महेश्वर के नाम से जाना जाने लगा और जहां बालम गए उसे बालमपुर कहा जाने लगा।
गांव के नाम पर गर्व महसूस करते हैं कुछ लोग
गांव वालों ने यह भी बताया कि जब महिलाएं ससुराल जाती है तो शर्म की वजह से अपने गांव के नाम को नहीं बताती बल्कि इस गांव से सटे हुए प्रतापगंज बाजार का नाम ले लेती हैं। नाम बदलवाने की मांग को लेकर भी इस गांव के लोगों ने स्पष्ट बताया कि हमारे पुरखों ने इस धरती पर अपना पूरा जीवन बिताया है इसीलिए यह पुरखों की धरोहर है साथी कई गांव वाले बलरामपुर गांव के नाम पर भी गर्व महसूस करते हैं।
Read More-हो गई भविष्यवाणी, ये टीम बनेगी IPL 2025 की चैंपियन, डेविड वार्नर ने बताया नाम
