UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कस्बे में बिजली के तार पर भ्रूण लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। बिजली के तार पर भ्रूण लटकता मिलने से लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस का गहनता से इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने भ्रूण को डंडे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कोशक है कि किसी मकान या दुकान की छत के ऊपर से फेंका गया है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोरखपुर के सहजनवां के वार्ड नंबर 7 में शुक्रवार सुबह बिजली के तार से एक भ्रूण लटकता मिला। मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को डंडे से नीचे उतरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भ्रूण 4 से 5 महीने का बताया जा रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है ऐसा लगता है किसी ने बाहर से लाकर भ्रूण को यहां फेंक दिया है। सहजनवान नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 रेलवे में स्टेशन है। स्टेशन से पीछे की ओर प्लेटफार्म -2 से सटा हुआ केशवपुर विद्युत केंद्र स्थित है। यहां से गुजर रहे तार पर भ्रूण को लटकता देखा गया।
लोगों में हो रही अलग-अलग तरह की चर्चाएं
इस मामले को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों में चर्चा है कि लोकलाज के भय से चोरी छुपे किसी बिन ब्याही मां का अबॉर्शन करने के बाद किसी ने भ्रूण को फेंक दिया है। पुलिस का मानना है कि भ्रूण को सड़क से 20 फीट से ज्यादा ऊपर फेंकना संभव नहीं है। लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस इस मामले का पता लगाने में जुटी हुई है।
