Homeउत्तर प्रदेशतथाकथित पत्रकार ने जमीन पर कब्जा करने का किया प्रयास, दिखाई दबंगई

तथाकथित पत्रकार ने जमीन पर कब्जा करने का किया प्रयास, दिखाई दबंगई

दिलीप पांडे जिस जमीन पर कब्जा करना चाह रहा था वह गांव की निवासिनी अंजली देवी की है। वह उस जमीन पर पहले से ही खेती बाड़ी करती हैं। उन्हीं के नाम यह जमीन बैनामा है।

-

Basti News: बस्ती जिले के ढोढरी गांव में जमीनी विवाद का एक मामला सामने आया है जहां पर तथाकथित पत्रकार गांव के ही एक व्यक्ति की जमीन अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया। तथाकथित पत्रकार दिलीप पांडे जिस जमीन पर कब्जा करना चाह रहा था वह गांव की निवासिनी अंजली देवी की है। वह उस जमीन पर पहले से ही खेती बाड़ी करती हैं। उन्हीं के नाम यह जमीन बैनामा है।

दिलीप पांडे दबंगई दिखाते हुए उसकी जमीन कब्जा करने के लिए पहुंचे जब उसने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पीड़िता के साथ हाथापाई शुरू कर दी। वह जमीन कब्जा करने के लिए अपने साथ कई दबंग को लेकर आए थे। दिलीप पांडे ने पीड़िता और उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की। पीड़िता के अनुसार दिलीप पांडे आए दिन गांव में दबंगई दिखाता रहता है। उस पर पहले से ही कई सारे मामले दर्ज हैं लेकिन पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है।

READ MORE-सदन में हो संभल हिंसा पर चर्चा,अखिलेश यादव ने उठाई मांग,कहा- ‘अधिकारी मनमानी कर रहे हैं’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts