Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से खाकी को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर दरोगा पर थाने में एक नाबालिक बच्ची के साथ रेप करने का आरोप लगा है। कादर चौक थाना क्षेत्र से अकबर की गई एक किशोरी ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए अपने बयान में पुलिस के एक उपनिरीक्षक पर थाने में उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने 27 जून को मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिया है।
पीड़िता ने लगाया दरोगा पर रेप करने का आरोप
पुलिस सूत्रों के अनुसार 15 साल की पीड़िता 9 जून का कादर चौक थाना क्षेत्र के एक गांव से मुजक्किर नामक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया था। पीड़िता के परिजन ने 10 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने 21 जून को तमिलनाडु में किशोरी को मुक्त कराया और 23 जून को उसे ट्रेन से वापस लाया गया। पीड़िता ने मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान में आरोप लगाया कि वापस आने पर कादर चौक थाने में एक उपनिषद हरिओम ने उसे अपने कमरे में रखा और उसके साथ रेप किया। बच्ची ने यह भी बताया कि उसकी दादी ने उसे मुजक्किर को बेच दिया था। एसआई हरिओम ने बदायूं लौटते समय ट्रेन में उसके साथ जबरदस्ती की। 23 जून को शाम 7 बजे थाने पहुंचे और दरोगा हरिओम उसे अपने कमरे में लेकर उसके साथ रेप किया। वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
मामले पर क्या बोली पुलिस?
वही इस मामले पर जांच कर रहे उझानी के पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी को 23 जून को दोपहर 3:37 पर थाने लाकर महिला हेल्प डेस्क के समक्ष रखा गया। फिर उसी दिन शाम 4:41 पर वन स्टाफ सेंटर ले जाया गया उसे मेडिकल जांच के लिए 3 दिनों तक वहां रखा गया। सीओ ने बताया 27 जून को मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान में पीड़िता ने कथित तौर पर कहा था कि आरोपी मुजक्किर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और एसआई हरिओम ने बनाई लौटते समय ट्रेन में उसके साथ छेड़छाड़ की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि मामले की सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
