Homeउत्तर प्रदेश‘तुम मुझे भईया कहती हो?’... शादी से इनकार करते ही युवक बना...

‘तुम मुझे भईया कहती हो?’… शादी से इनकार करते ही युवक बना हैवान, हरदोई की वारदात ने उड़ाए होश

यूपी के हरदोई में 17 साल की किशोरी के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी से इनकार करने पर युवक ने कथित तौर पर उसे अगवा कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

-

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, वह अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से गांव आई थी। 11 मई की रात तेल पूजन कार्यक्रम के दौरान उसकी मां ने उसे घर जाकर कुछ सामान देखने के लिए भेजा। रात करीब 11 बजे जब वह अकेले घर की तरफ जा रही थी, तभी गांव के रहने वाले अतुल ने उसे रास्ते में रोक लिया। किशोरी का आरोप है कि युवक ने उसका मुंह दबाकर उसे जबरन सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसे एक पेड़ से बांध दिया गया और शादी करने का दबाव बनाया गया। पीड़िता के मुताबिक, उसने युवक को रिश्ते में भाई बताते हुए समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी गुस्से में आ गया।

‘शादी करोगी या नहीं?’… इनकार के बाद बढ़ी दरिंदगी

पीड़िता ने बताया कि जब उसने शादी से साफ इनकार किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने बेरहमी से पीटा और धमकियां दीं। किशोरी का आरोप है कि युवक ने गुस्से में आकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वह दर्द और खून बहने के कारण बेहोश हो गई। कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो आरोपी वहां से फरार हो चुका था। घायल हालत में किशोरी किसी तरह खुद को छुड़ाकर घर पहुंची और परिवार को पूरी घटना बताई। परिवार तुरंत उसे लेकर पुलिस चौकी पहुंचा, लेकिन आरोप है कि वहां उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद दूसरी चौकी पर भी मदद नहीं मिली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मामले को पुलिस केस बताते हुए सूचना दी।

मां का आरोप- पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस नहीं लिखा

पीड़िता की मां ने पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिसकर्मी आए और बयान लेने के बावजूद शिकायत को सही तरीके से दर्ज नहीं किया गया। मां के मुताबिक, उन्हें पढ़ना-लिखना नहीं आता, जिसका फायदा उठाते हुए केवल मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। परिवार का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी पिछले काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। वह रास्ता रोककर शादी का दबाव बनाता था और कई बार छेड़खानी भी कर चुका था। परिवार का कहना है कि पहले भी इस व्यवहार को नजरअंदाज किया गया, लेकिन अब मामला गंभीर रूप ले चुका है। इस घटना के बाद इलाके में लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

दिल्ली में काम करती है पीड़िता, गांव में पसरा डर का माहौल

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर है। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और परिवार आर्थिक मुश्किलों से गुजर रहा है। वह दिल्ली में अपनी बड़ी बहन के साथ रहकर बैग बनाने का काम करती है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए ही वह गांव आई थी। वहीं आरोपी अतुल गांव में डीजे का काम करता है और “अतुल डीजे” के नाम से जाना जाता है। गांववालों के मुताबिक, उसके पिता की भी मौत हो चुकी है और वह अपने परिवार का इकलौता बेटा है। घटना सामने आने के बाद गांव में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है। लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है, लेकिन परिवार को अब भी सख्त कार्रवाई का इंतजार है।

Read more-3 महीने की गर्भवती पत्नी के साथ पति ने की हैवानियत की सारी हदें पार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख डॉक्टर भी दहल उठे

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts