Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला मित्र को कार...

लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला मित्र को कार से कुचलने की कोशिश; बाल-बाल बची जान

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में प्यार में शक के चलते एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को कार से कुचलने की कोशिश की। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हुई इस घटना की पूरी खबर पढ़ें।

-

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्यार में शक और धोखे का खौफनाक अंत देखने को मिला। गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मशहूर जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवक ने अपनी ही महिला मित्र को कार से कुचलने की कोशिश की। यह पूरी घटना सुबह के वक्त हुई जब वहां आम दिनों की तरह चहल-पहल थी। आरोपी युवक अपनी दूसरी महिला मित्र के साथ कार में मौजूद था, जिसे देखकर पहली प्रेमिका भड़क गई और दोनों के बीच सड़क पर ही हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।

चाय की चुस्की के बीच हुआ शक का धमाका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनामिका नाम की युवती सुबह के समय जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक टी-स्टॉल पर चाय पीने गई हुई थी। कुछ ही देर बाद उसका पुरुष मित्र शहनवाज भी वहां अपनी एक अन्य महिला मित्र के साथ पहुंच गया। शहनवाज को किसी और लड़की के साथ देखकर अनामिका का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच सड़क पर ही तीखी नोकझोक और कहासुनी शुरू हो गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी इस अचानक हुए हंगमे को देखकर हैरान रह गए।

- Advertisement -

रोकने की कोशिश पर आरोपी ने बढ़ा दी तेज रफ्तार कार

विवाद बढ़ने के बाद जब शहनवाज अपनी दूसरी महिला मित्र के साथ कार में बैठकर वहां से भागने की कोशिश करने लगा, तो अनामिका ने उसे रोकने के लिए कार के ठीक सामने आ गई। आरोप है कि शहनवाज ने कार रोकने के बजाय अपनी गाड़ी की रफ्तार और तेज कर दी और अनामिका को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। तेज टक्कर लगने से अनामिका सड़क पर जोरदार तरीके से गिर पड़ी ,इस खौफनाक घटना के बाद आरोपी अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया।

अस्पताल में भर्ती पीड़िता, पुलिस की दबिश जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अनामिका को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शहनवाज के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा (FIR) दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

Read more-पति दुकान पर और ससुर करता था गंदी हरकतें! उन्नाव के इस खौफनाक पारिवारिक राज ने उड़ा दिए सबके होश

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts