Durga Puja Pandal: पूरे देश में नवरात्रि का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया गया है। जगह-जगह पर माता की पूजा के लिए दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। इस पावन पर पर महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचती हैं। इसी क्रम में कोलकाता में भी दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए। इस दौरान माता रानी के दर्शन करने पहुंची एक मॉडल ने बहुत ही अजीबोगरीब कपड़े पहन रखे थे जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का पर हाई हो गया है। सोशल मीडिया पर एक अजीब बहस छिड़ गई है।
अश्लील कपड़े पहनकर दुर्गा पंडाल में पहुंची मॉडल
कोलकाता में दुर्गा पंडाल सजाया गया था जिसमें कोलकाता की एक मॉडल हेमोश्री भद्रा माता रानी के दर्शन करने पहुंचे इस दौरान उन्होंने ऐसे कपड़े पहन रखे थे जो बिल्कुल भी लोगों को रास नहीं आए। इस मॉडल ने बहुत ही अश्लील कपड़े पहन रखे थे। दुर्गा पूजा पंडाल में गहरी निक लाइन वाला टॉप पहनकर मॉडल पहुंच गई थी उनके साथ दो अन्य लड़कियां भी नजर आ रही हैं। कई लोगों का मानना है कि धार्मिक आयोजन में इस तरह के कपड़े पहनना बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में एक लड़की घुटने तक के बूटो के साथ एक छोटी नारंगी ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है। वहीं दूसरी लड़की काली गाउन पहने दिख रही है जिसकी स्लिट काफी ऊंची थी। तीनों लड़कियों के कपड़ों की आलोचना हो रही है।
View this post on Instagram
लोगों ने जताई कड़ी आपत्ति
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों पर लोगों ने आपत्ति जाता दी है। जबकि कुछ लोगों क्या कहना है की लड़कियों को कपड़े पहनना पसंद है तो इसमें किसी को क्या आपत्ति हो सकती है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी शेयर किया जा रहा है और आलोचना की जा रही है। ज्यादातर लोग इन लड़कियों को ट्रोल कर रहे हैं।
Read More-बेटी राहा के बाद दूसरा बेबी करना चाहती हैं Alia Bhatt, फ्यूचर प्लानिंग को लेकर कर दिया खुलासा
