Homeउत्तर प्रदेशसिर पर चोट, प्राइवेट पार्ट पर कटने के निशान... प्रेमानंद महाराज के...

सिर पर चोट, प्राइवेट पार्ट पर कटने के निशान… प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के केस में हुआ चौकानें वाला खुलासा

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की चौथी मंजिल से गिरकर मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई चोटों का पता चला है। पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है।

-

Vrindavan News: मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का मामला अब कई सवाल खड़े कर रहा है। 25 सितंबर को वराह घाट इलाके के गुरु कृपा कुंज में 25 वर्षीय दीपक लोधी की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी। दीक्षा लेने के बाद उनका नाम रसिक दुलारी शरण बताया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई चोटों ने जांच को और अहम बना दिया है।

शरीर पर चोटों के साथ निजी हिस्से में भी निशान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक के शरीर पर छह जगह चोट के निशान मिले हैं। रिपोर्ट में पैर की हड्डी टूटने, पसली में फ्रैक्चर और सिर पर चोट का भी जिक्र है। पुलिस के अनुसार, शरीर के निजी हिस्से पर गंभीर चोट और कटने के निशान भी मिले हैं। इन चोटों की वजह और घटना के समय की परिस्थितियों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने मौत के पीछे किसी एक वजह की पुष्टि नहीं की है।

कमरे से मिली ग्राइंडर मशीन, मोबाइल की भी जांच

जांच के दौरान पुलिस को मृतक के कमरे से एक ग्राइंडर मशीन मिली है। यह मशीन लोहे या पत्थर काटने के काम आती है। फॉरेंसिक टीम ने इसे जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है। इसके अलावा पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रही है। मृतक के मोबाइल फोन से मिले डेटा और अन्य फॉरेंसिक सबूतों की भी जांच की जा रही है। साथ ही, उसके साथ रहने वाले अन्य साधकों से पूछताछ की जा रही है।

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने बढ़ाई जांच

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया है। इसी आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस आत्महत्या की आशंका के साथ किसी साजिश या अन्य वजह की संभावना को भी जांच के दायरे में रख रही है। अधिकारी के मुताबिक, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी, मोबाइल, फॉरेंसिक रिपोर्ट और पूछताछ से मिले तथ्यों को जोड़कर मामले की तस्वीर समझने की कोशिश कर रही है।

Read More-प्रकृति की मार से बेहाल किसान,खेतों में बिछी धान-गन्ने की फसल; अब 30 हजार रुपये की मांग

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts