Homeउत्तर प्रदेशजिंदा पत्नी को मरा दिखाकर किया श्राद्ध फिर रचाई दूसरी शादी, पति...

जिंदा पत्नी को मरा दिखाकर किया श्राद्ध फिर रचाई दूसरी शादी, पति की करतूतें देख हैरान हुई पत्नी

पत्नी को मरा बात कर उसके बाद दूसरी शादी भी कर ली। पति की करतूतें देखकर पत्नी के तो होश ही उड़ गए हैं। पत्नी ने कन्नौज पुलिस कप्तान से कार्रवाई की मांग की है। यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

-

Kannoj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर पति ने अपनी जिंदा पत्नी को मरा हुआ घोषित कर दिया और श्राद्ध कर्म भी कर डाला। पत्नी को मरा बात कर उसके बाद दूसरी शादी भी कर ली। पति की करतूतें देखकर पत्नी के तो होश ही उड़ गए हैं। पत्नी ने कन्नौज पुलिस कप्तान से कार्रवाई की मांग की है। यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जिंदा पत्नी की तेरहवीं

दरअसल यह मामला तालग्राम थाना क्षेत्र के भवानी सराय पोस्ट माधव नगर का है। कानपुर निवासी महिला की शादी 2009 में कन्नौज के तलाग्राम के भवानी सारी पोस्ट माधव नगर निवासी पवन पटेल पुत्र सोनेलाल कनौजिया से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सही चल रहा था कुछ समय बाद महिला ने एक बेटे को जन्म दिया उसके बाद उसने दूसरे बेटे को जन्म दिया। लेकिन अचानक पति का बर्ताव बदलने लगा। तेरी पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि 2021- 22 में मेरे पति पवन पटेल कहीं से एक लड़की को भगाकर अपने घर ले आए और उसके साथ रखने लगे हैं। मैंने उसका विरोध किया।

चुपके से मेरे बच्चों को ले गया पवन

पत्नी ने शिकायत करते हुए कहा कि,’उसे लड़की को रखने पर हम दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ उसके बाद मैं उस घर को छोड़कर कानपुर अपने मायके आ गई दोनों बच्चों के साथ रहने लगी। अभी कुछ दिन पहले मेरे पति ने सोशल मीडिया पर मेरे मौत की खबर डाली। यही नहीं मेरे पति ने घर में मेरी फोटो के ऊपर माला चढ़कर उसके आगे आरती करते हुए भी मेरी मौत की पुष्टि की। उन्होंने पोस्ट पर लोगों को मेरी 13वीं और श्राद्ध पर आमंत्रित भी किया। उसके बाद उसने इस लड़की से शादी भी कर ली। एक दिन पहले मेरे पति कानपुर आए और स्कूल के रास्ते से चुपके से मेरे दोनों बच्चों को अपने साथ ले गए हैं। मैंने बहुत खोजबीन की तब पता चला कि मेरे बच्चों को पवन ले गया है। पीड़िता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मेरे बच्चों को कुछ भी होता है तो उसके पूरे जिम्मेदार मेरे पति होंगे।

Read More-‘वो अकेला नहीं है, उसके साथ…’लॉरेंस बिश्नोई के सपोर्ट में उतरा बिश्नोई समाज

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts