Homeउत्तर प्रदेश"भाई बम रख दिया… मकसद याद रखना" – पाकिस्तान से आया खौफनाक...

“भाई बम रख दिया… मकसद याद रखना” – पाकिस्तान से आया खौफनाक मैसेज, यूपी के युवक की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

-

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर इलाके में एक युवक को व्हाट्सऐप पर पाकिस्तान से धमकी भरा मैसेज मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी में लिखा था – “भाई बम रख दिया, मकसद याद रखना… हिंदू को मारना है, पाकिस्तान जिंदाबाद।” यह मैसेज पाकिस्तान के मोबाइल नंबर से भेजा गया था, जो सीधे आतंकवादी मंशा की ओर इशारा करता है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह मैसेज किसी आतंकी संगठन से नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर एक डिजिटल साजिश का हिस्सा था।

इंस्टाग्राम पोस्ट से भड़की रंजिश, पाकिस्तान नंबर से भड़काऊ मैसेज भेजवाया गया

जांच में सामने आया कि धमकी भरे इस मैसेज के पीछे कोई बड़ा आतंकी नेटवर्क नहीं, बल्कि चांदपुर निवासी युवक साहिल पुत्र सलीम था, जो इंस्टाग्राम पर की गई एक पोस्ट को लेकर नाराज़ था। दरअसल, साहिल ने 21 सितंबर को शंकर मूर्ति मंदिर से जुड़ा एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम ID sahil_ali से शेयर किया था, जिसका विरोध मौ. शफी नामक युवक ने अपनी ID cafe_habibi chandpur से किया। इसी रंजिश के चलते साहिल ने पाकिस्तान के एक फॉलोवर आतिफ अहमद भट्ट से शफी के खिलाफ एक्शन लेने की अपील की, जिसके बाद आतिफ ने धमकी भरा मैसेज भेजा।

साहिल के फोन से मिले स्क्रीनशॉट, ATS और IB कर रहीं गहन पूछताछ

आरोपी साहिल से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसके मोबाइल से वो सारे स्क्रीनशॉट मिले, जो यह साबित करते हैं कि उसने खुद पाकिस्तान निवासी आतिफ को उकसाया था। आतिफ ने न सिर्फ धमकी भेजी बल्कि वीडियो पर भी भड़काऊ कमेंट्स किए। इस पूरे मामले में अब ATS (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड), एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट), और आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) मिलकर पूछताछ कर रही हैं। चांदपुर थाने में IPC और IT Act की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल साहिल पुलिस की गिरफ्त में है और पाकिस्तान से आए नंबर की साइबर ट्रेसिंग भी की जा रही है।

RAED MORE-साड़ी में थिरक रही थी महिला, अगली ही सेकेंड में गिरी और खत्म हो गई जिंदगी – LIVE वीडियो देख कांप उठे लोग

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts