Friday, December 5, 2025
Homeउत्तर प्रदेश'घटना से सबक ले सरकार...' महाकुंभ में मची भगदड़ पर अखिलेश यादव...

‘घटना से सबक ले सरकार…’ महाकुंभ में मची भगदड़ पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, मायावती ने जताया दुख

हादसे की खबर मिलने के बाद एसपी प्रमुख अखिलेश यादव, बीएसपी प्रमुख मायावती सहित अन्य नेताओं ने दुख जताया है। वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ में मची भगदड़ पर सवाल उठाए हैं।

-

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान बुधवार को मौनी अमावस्या स्नान से पहले ही मची भगदड़ में अब तक कई लोगों की जान गई है। हालांकि मरने वालों की संख्या में बारे में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।हादसे की खबर मिलने के बाद एसपी प्रमुख अखिलेश यादव, बीएसपी प्रमुख मायावती सहित अन्य नेताओं ने दुख जताया है। वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ में मची भगदड़ पर सवाल उठाए हैं।

महाकुंभ में मची भगदड़ पर अखिलेश ने उठाए सवाल

कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक सुपर घटना पर दुख चलते हुए लिखा कि,”महाकुंभ में अव्यवस्थाजन्य हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार बेहद दुखद है. श्रद्धांजलि! हमारी सरकार से अपील है कि: – गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था की जाए। – मृतकों के शवों को चिन्हित करके उनके परिजनों को सौंपने और उन्हें उनके निवास स्थान तक भेजने का प्रबंध किया जाए।जो लोग बिछड़ गये हैं, उन्हें मिलाने के लिए त्वरित प्रयास किये जाएं। हैलीकाप्टर का सदुपयोग करते हुए निगरानी बढ़ाई जाए। सतयुग से चली आ रही ‘शाही स्नान’ की अखण्ड-अमृत परंपरा को निरंतर रखते हुए, राहत कार्यों के समानांतर सुरक्षित प्रबंधन के बीच ‘मौनी अमावस्या के शाही स्नान’ को संपन्न कराने की व्यवस्था की जाए। श्रद्धालुओं से भी हमारी अपील है कि वो इस कठिन समय में संयम और धैर्य से काम लें और शांतिपूर्वक अपनी तीर्थयात्रा संपन्न करें। सरकार आज की घटना से सबक लेते हुए श्रद्धालुओं के रुकने, ठहरने, भोजन-पानी व अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त प्रबंध करे। हादसे में आहत हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।”

मायावती ने जताया दुख

महाकुंभ में मची भगदड़ की घटना पर मायायावती दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, “प्रयागराज की संगम स्थली पर, महाकुम्भ में हुई भगदड़ में, जिन भी श्रद्धालुओं ने अपनी जान गवाई है व घायल हुये है। यह घटना अति-दुःखद व चिन्तनीय। ऐसे समय में कुदरत पीडि़तों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे, पार्टी की यही कामना।” वही दिल्ली के सीएम आतिशी किसी ने भी इस घटना पर दुख जताया है।

Read More-‘महाकुंभ में हिंदू- मुस्लिम नहीं होता…’, संगम स्नान करेंगे कबीर खान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts