Homeउत्तर प्रदेशगंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ खौफनाक हादसा, अचानक पलटी डबल डेकर बस, 17...

गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ खौफनाक हादसा, अचानक पलटी डबल डेकर बस, 17 यात्री घायल; दो की हालत गंभीर

Ganga Expressway पर बिलग्राम के पास दिल्ली से लखनऊ जा रही डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में 17 यात्री घायल हुए, जबकि दो की हालत गंभीर है।

-

हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र में मंगलवार तड़के Ganga Expressway पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से लखनऊ जा रही एक डबल डेकर बस बिलग्राम क्षेत्र में 329 कट के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में कुल 17 यात्री घायल बताए गए हैं। इनमें दो यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए।

ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को निकाला

Ganga Expressway पर बस पलटने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बिलग्राम ले जाया गया। घायलों में मयंक, अमेश पांडे, सुधा पांडे, ममता शर्मा, नैना शर्मा, निष्ठा, आरती, कविता, राहुल, कुशल, सुमित शर्मा, तुषार श्रीवास्तव, अभिषेक, अपूर्व श्रीवास्तव, राम सिंह, विवेक और अन्नू शामिल हैं। अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के दौरान राम सिंह और विवेक कुमार की स्थिति गंभीर मिलने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे की वजह तलाश रही पुलिस, बस कब्जे में

दुर्घटना की खबर फैलते ही घायलों के परिजन और परिचित भी अस्पताल पहुंचने लगे। इस दौरान लोगों में अपने करीबियों का हाल जानने को लेकर चिंता बनी रही। दूसरी ओर पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त बस को अपने कब्जे में ले लिया और एक्सप्रेसवे पर यातायात को सामान्य कराया। शुरुआती जांच में बस के अचानक अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। हालांकि हादसा किस वजह से हुआ, इसकी पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस चालक और बस में मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More-‘क्या पुलिस मुझे ढूंढ रही है?’ यह पूछने खुद कोर्ट पहुंचा MCA पास चोर, फिर ऐसे खुला 30 किलो चांदी का राज

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts