HomeराजनीतिUP MLC Election 2026: BJP ने खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे...

UP MLC Election 2026: BJP ने खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; देखें पूरी लिस्ट

UP MLC Election 2026 में BJP ने 6 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जानें वाराणसी, मेरठ, झांसी, आगरा और गोरखपुर-फैजाबाद सीट से किसे मिला टिकट।

-

UP MLC Election 2026:  उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम सामने कर दिए हैं। पार्टी ने फिलहाल 6 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। यूपी में इन सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हो रही है और मतदान 23 अक्टूबर को होगा।

इन 6 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

बीजेपी ने वाराणसी स्नातक सीट से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक से दिनेश गोयल और इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से अशोक कुमार राठौर को मैदान में उतारा है। वहीं वाराणसी शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक सीट से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से ध्रुव त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है।

- Advertisement -

11 सीटों पर होना है चुनाव

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की कुल 11 सीटों पर इस चुनाव के जरिए नए सदस्यों का निर्वाचन होना है। इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है, जबकि 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

23 अक्टूबर को मतदान, 27 को नतीजे

इन सीटों के लिए मतदान 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। इसके बाद वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी। चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी होनी है। बीजेपी की ओर से 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाने के बाद अब बाकी सीटों पर भी सभी की नजरें टिकी हैं।

Read More-JDU के अपने ही विधायक ने पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा, किसे दिया खुला समर्थन?

Read More-अपनों से ही भिड़े अनंत सिंह, नीतीश कुमार तक पहुंचा विवाद, क्या JDU लेगीं बड़ा एक्शन?

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts