Homeउत्तर प्रदेशगला काटकर शख्स ने बकरीद पर दी खुद की कुर्बानी, मरने से...

गला काटकर शख्स ने बकरीद पर दी खुद की कुर्बानी, मरने से पहले लिखा लेटर, कहा-‘सुकून से मिट्टी देना, किसी से…’

यह घटना देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के उधोपुरी गांव की है। जहां रहने वाले 60 साल के ईश मोहम्मद ईद -उल- अजहा की नमाज पढ़कर घर आया उसके बाद उसने अपने घर के बाहर बनी झोपड़ी में खुद का गला रेतकर कुर्बानी दे दी।

-

UP News: बकरीद के मौके पर लोग बकरे की कुर्बानी देते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पर बकरीद पर बकरे की कुर्बानी देने के बजाय शख्स ने खुद की कुर्बानी दे दी। उसने करने से पहले एक लेटर भी लिखा जिसमें उसने कहा कि मेरा कत्ल नहीं किया गया और मेरी सुकून से मिट्टी देना। इस घटना से पूरे इलाके में हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि सच अपना कार इतने के बाद करीब 1 घंटे तक तड़पता रहा।

मरने से पहले शख्स ने लिखा लेटर

बकरीद के मौके पर खुद की कुर्बानी देने से पहले शख्स ने एक लेटर लिखा। इस नोट में उसने लिखा है कि,”इंसान अपने घर में बकरे को बेटे की तरह पोसकर कुर्बानी करता है, वो भी जीव है। कुर्बानी करनी चाहिए, मैं खुद अपनी कुर्बानी अल्लाह के रसूल के नाम से कर रहा हूं। किसी ने मेरा कत्ल नहीं किया है। सुकून से मिट्टी देना, किसी से डरना नहीं है। जिस जगह खूंटा है उसी जगह पर मेरी कब्र होना चाहिए।” वही इस मामले पर एडिशनल एसपी देवरिया अरविंद कुमार ने बताया कि यूपी 112 पर सूचना दी गई कि थाना गौरी बाजार के एक व्यक्ति ने अपना गला काट लिया है। इस सूचना पर पर्व तत्काल मौके पर पहुंची और घायल ईश मोहम्मद अंसारी को एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया में पहुंचाया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला

दरअसल यह घटना देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के उधोपुरी गांव की है। जहां रहने वाले 60 साल के ईश मोहम्मद ईद -उल- अजहा की नमाज पढ़कर घर आया उसके बाद उसने अपने घर के बाहर बनी झोपड़ी में खुद का गला रेतकर कुर्बानी दे दी। ईश मोहम्मद करीब 1 घंटे तक झोपड़ी में लापता रहा जिसके बाद परिवार वालों ने उसकी कराह सुनी और दौड़ करवा उसके पास पहुंचे नजारा देखते ही उनके होश उड़ गए हैं। अस्पताल में मोहम्मद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Read More-कैसा दिखता है राम दरबार? प्राण प्रतिष्ठा के बाद सामने आई पहली तस्वीर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts