Homeउत्तर प्रदेशलखनऊBreaking News: लखनऊ एयरपोर्ट में अचानक धुआं ही धुआं… लेबर रूम में...

Breaking News: लखनऊ एयरपोर्ट में अचानक धुआं ही धुआं… लेबर रूम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Lucknow Airport के लेबर रूम में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं, फिलहाल जनहानि की सूचना नहीं।

-

Lucknow Airport News: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी, जिसके बाद वहां से तेज धुआं उठने लगा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी। आग की लपटों और धुएं को देखकर आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एयरपोर्ट परिसर से उठता हुआ धुआं दिखाई दे रहा है।

पुलिस और सुरक्षा टीम ने संभाला मोर्चा, आग की वजह अभी साफ नहीं

आग की सूचना मिलने के बाद सरोजिनी नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम के साथ पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। दमकलकर्मी आग को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटे हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक इस घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल आग किस वजह से लगी, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और घटना की वास्तविक वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

- Advertisement -

खबर अपडेट हो रही है…

Read More-हवा में मंडराया मौत का साया! लंदन से शिकागो जा रही फ्लाइट अचानक 28,000 फीट नीचे गिरी, पायलट ने भेजा ‘7700’ इमरजेंसी कोड

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts