Homeउत्तर प्रदेशआगराताजमहल पर महिला ने लहराया 'भगवा झंडा', पुलिस ने किया गिरफ्तार

ताजमहल पर महिला ने लहराया ‘भगवा झंडा’, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ताजमहल पर झंडा फहराने वाली महिला संगठन की पदाधिकारी है। इस वीडियो में एक महिला ताजमहल पर खड़े होकर भगवा झंडा फहरा रही है। महिला ताजमहल परिसर में प्रवेश करती और पर्यटकों के बीच से होकर ताजमहल इमारत तक पहुंच जाती है

-

Agra News: ताजमहल, सफेद संगमरमर से बनाया गया है। ताजमहल को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। हालांकि ताजमहल को लेकर विवाद भी हो चुका है। हिंदू संगठन ताजमहल को भगवान शिव का मंदिर मानते हैं और तेजोमहालय कहते हैं। कभी ताजमहल पर गंगाजल चढ़ाने का दावा किया जाता है तो कभी कांवर चढ़ाने की कोशिश की जाती है। वहीं अब इसी बीच एक और मामला सामने आया है जहां पर एक महिला ने ताजमहल के गुंबद पर भगवा झंडा फहरा दिया है। झंडा फहराने के बाद महिला ने ताजमहल पर गंगाजल चढ़ाया। उस महिला को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

ताजमहल पर फहराया भगवा झंडा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको लेकर अखिल भारती हिंदू महासभा ने दावा किया है कि ताजमहल पर झंडा फहराने वाली महिला संगठन की पदाधिकारी है। इस वीडियो में एक महिला ताजमहल पर खड़े होकर भगवा झंडा फहरा रही है। महिला ताजमहल परिसर में प्रवेश करती और पर्यटकों के बीच से होकर ताजमहल इमारत तक पहुंच जाती है और झंडा फहरा देती है । आपको बता दे दो दिन पहले ही दो युवकों ने ताजमहल के अंदर जल चढ़ाया और दोनों युवा अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारी बताए गए।

कुछ दिन पहले कावड़ चढ़ाने आई थी महिला

अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से बताया गया है कि ताजमहल पर भगवा झंडा फहराने वाली महिला मीरा राठौर अखिल भारत हिंदू महासभा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष युवा बृजेश भदोरिया ने बताया कि यह वही महिला है जो कुछ दिन पहले कावड़ लेकर ताजमहल पर पहुंची थी और कंवर चढ़ाना चाहती थी लेकिन प्रशासन ने चढ़ाने नहीं दिया था। उस कावड़ में से मीरा राठौर ने गंगाजल बचा लिया था उसे बोतल में भरकर ताजमहल पहुंची थी। उस कावड़ में से मीरा राठौर ने गंगाजल बचा लिया था उसे बोतल में भरकर ताजमहल पहुंची थी। वहां गंगाजल से अभिषेक किया और मुख्य गुंबद पर भगवा झंडा फहराया।

Read More-हरियाली तीज पर भूलकर भी ना करें ये काम, नाराज हो जाएंगी मां पार्वती

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts